scriptतबादलों का खौफ दिखाकर चुनाव जीतना चाहती है कांग्रेस: राठौड़ | jhunjhunu mandawa news | Patrika News

तबादलों का खौफ दिखाकर चुनाव जीतना चाहती है कांग्रेस: राठौड़

locationझुंझुनूPublished: Sep 23, 2019 12:05:05 pm

Submitted by:

gunjan shekhawat

jhunjhunu news: मंडावा. विधानसभा में प्रतिपक्ष उपनेता व चूरू विधायक राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कांग्रेस सरकार तबादलों के माध्यम कर्मचारियों में खौफ पैदा कर चुनाव जीतना चाहती है। लेकिन खौफ व दबाव से चुनाव जीता जाता तो कभी सरकार बदलती ही नहीं। खौफ, दबाव व तनाव में डालकर मतदाताओं को पक्ष नही किया जा सकता है। वे रविवार को मंडावा में एक होटल में हुए कार्यक्रम में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता की पहचान उनके काम से होती है। भाजपा के साथ जनता है।

तबादलों का खौफ दिखाकर चुनाव जीतना चाहती है कांग्रेस: राठौड़

तबादलों का खौफ दिखाकर चुनाव जीतना चाहती है कांग्रेस: राठौड़

मंडावा. विधानसभा में प्रतिपक्ष उपनेता व चूरू विधायक राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कांग्रेस सरकार तबादलों के माध्यम कर्मचारियों में खौफ पैदा कर चुनाव जीतना चाहती है। लेकिन खौफ व दबाव से चुनाव जीता जाता तो कभी सरकार बदलती ही नहीं। खौफ, दबाव व तनाव में डालकर मतदाताओं को पक्ष नही किया जा सकता है। वे रविवार को मंडावा में एक होटल में हुए कार्यक्रम में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता की पहचान उनके काम से होती है। भाजपा के साथ जनता है।

सांसद नरेन्द्र कुमार खीचड़ ने कहा कि मंडावा में 21 अक्टूंबर को प्रस्तावित उप चुनाव में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को कमल के फूल को ही प्रत्याशी मानकार चुनाव में एक साथ रहकर फिर से भाजपा को जीताना है। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति पार्टी के साथ गद्दारी करेगा, उसे पार्टी से निकाल दिया जाएगा। प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल ने कहा कि बूथ जीता तो चुनाव जीता और बूथ हारे तो चुनाव हारे। इसलिए कार्यकर्ता बूथ लेवल की सरंचना व रणनीति तैयार करें। जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में सूरजगढ़ विधायक सुभाष पूनियां, चूरू के जिला प्रमुख हरलाल सिंह, उप जिला प्रमुख बनवारीलाल सैनी, भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता ओम सारस्वत व पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दशरथ सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान बैठक में प्रधान गिरधारी लाल खीचड़, राजेश बाबल, नरेन्द्र मोगा, अल्पसंख्यक भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जाकीर झुंझुनूंवाला, पंसस बजरंगसिंह ख्याली, महिला जिलाध्यक्ष बिमला चौधरी, अलसीसर मंडल अध्यक्ष सीताराम शर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय जांगिड़, जिला महामंत्री विकास शर्मा, योगेन्द्र मिश्रा, बिसाऊ नपा उपाध्यक्ष दिनदयाल, मंडावा पालिकाध्यक्ष राधेश्याम धाबाई, संदीप शर्मा, मंडावा नगरमंडल अध्यक्ष विजेन्द्र सैनी, शिचरण गाड़ोदिया, व्यापार मंडल अध्यक्ष रामस्वरूप चौपदार, नूआं ग्रामीण मंडल महावीर ढाका, सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

बैठक के बाद कुछ कार्यकर्ताओं के साथ उप चुनाव में रणनीति को लेकर बंद कमरे में विशेष बैठक हुई। जिसमें सांसद नरेन्द्र कुमार, पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़, प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल, जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया सहित कई मुख्य कार्यकर्ता भी शामिल थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो