scriptबगड़ में कुश्ती के पहलवान दिखाएंगे दम | jhunjhunu news | Patrika News

बगड़ में कुश्ती के पहलवान दिखाएंगे दम

locationझुंझुनूPublished: Jan 19, 2019 10:42:44 pm

Submitted by:

Datar

बगड़. पुष्कर व्यायामशाला में जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता रविवार से शुरू होगी। जिला कुश्ती संघ के सचिव उम्मेदसिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के पुरूषवर्ग में 57, 6 1, 6 5, 70, 74, 79, 8 6 , 92, 97 व 125 किलो भार के पहलवान भाग लेंगे। महिलावर्ग में 50, 53, 55, 57, 59, 6 2, 6 5, 6 8 , 72 व 76 किलो भार की महिला पहलवान भाग लेंगी।

jhunjhunu sports news

बगड़ में कुश्ती के पहलवान दिखाएंगे दम

बगड़ में कुश्ती के पहलवान दिखाएंगे दम
बगड़. पुष्कर व्यायामशाला में जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता रविवार से शुरू होगी। जिला कुश्ती संघ के सचिव उम्मेदसिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के पुरूषवर्ग में 57, 6 1, 6 5, 70, 74, 79, 8 6 , 92, 97 व 125 किलो भार के पहलवान भाग लेंगे। महिलावर्ग में 50, 53, 55, 57, 59, 6 2, 6 5, 6 8 , 72 व 76 किलो भार की महिला पहलवान भाग लेंगी। जिस प्रतियोगी पहलवान का जन्म 1999 से 2001 के बीच हुआ है वो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सही पात्र होंगे। प्रतियोगी अपना आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र व मूल निवास प्रमाण पत्र प्रतियोगिता स्थल पर साथ लेकर आयेंगे। वे ही भाग ले सकेंगे। जिला कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष महेन्द्र शास्त्री ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्धघाटन शिवकरण जानू के मुख्य आतिथ्य में होगा। अध्यक्षता जिला खेल अधिकारी राजेश ओला करेंगे। जिला कब्बड्डी संघ के सचिव अजय प्रेमी, ताइक्वांडो संघ जिला सचिव सुभाष योगी, जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह राठौड़ कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता छगन मीणा का सम्मान किया जाएगा।
खेलकूद प्रतियोगिताओं का समापन
उदयपुरवाटी. झुंझुनूं रोड भगत सिंह डिफेंस एकेडमी में नेहरू युवा केन्द्र झुंझुनूं और राजीव गांधी युवा विकास संस्थान कोट के संयुक्त तत्वावधान में चल रही तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। अध्यक्षता डॉ. राकेश सैनी ने की। मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष पुष्पा सैनी थी। विशिष्ट अतिथि प्रतिपक्ष नेता श्यामलाल सैनी, सुरेश सैनी, राजेश स्वामी थे। प्रतियोगिता में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच गुरुकृपा स्पोट्र्स क्लब बालाजी और टोडपुरा स्पोट्र्स क्लब के बीच हुआ। जिसमें गुरुकृपा स्पोट्र्स क्लब बालाजी की टीम विजेता रही। चार सौ मीटर महिला वर्ग दौड़ में प्रथम स्थान अनू सैनी ने ,द्वितीय पिंकी सैनी ने और तृतीय स्थान पूजा सैनी ने प्राप्त किया। आठ सौ मीटर पुरुष वर्ग दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनिल सैनी ने, द्वितीय स्थान प्रकाश सैनी छापोली ने और तृतीय स्थान विकास सैनी ने प्राप्त किया। महिला कुश्ती में प्रथम स्थान पर पूजा सैनी, द्वितीय स्थान पर किरण कुमारी रही।
दौसा में राज्य स्तरीय पर खेलकर लौटे खिलाड़ी, स्वागत
चिड़ावा. राजस्थान फुटबाल संघ की ओर से दौसा में आयोजित राज्यस्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर लौटे खिलाडिय़ों का स्वागत किया गया। इस प्रतियोगिता में डालमिया खेलकूद परिसर में प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ी योगेश श्योराण व रोहित नूनिया ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में डालमिया विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य शक्तिसिंह, राजस्थान फुटबाल संघ के कोषाध्यक्ष महेंद्र बिजारणिया, संघ के जिला उपाध्यक्ष नाहरसिंह थालौर, संयुक्त सचिव कैलाश शर्मा ने खिलाडिय़ों व कोच अमित चौहान का सम्मान किया। इस मौके पर विशाल, निशांत, आजाद, आकाश गर्सा, अश्विनी, विक्रांत डोगरा, सत्येंद्र मान, अजय व आनंद आदि मौजूद थे।
विजेताओं को मिले पुरस्कार
पिलानी. महेन्द्र कुमार साबू महाविद्यालय में आयोजित वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हो गया। समापन समारोह में महाविद्यालय प्राचार्य डा. एसएस कटेवा मुख्यअतिथि थे। प्रतियोगिता संयोजक डा. अशोक पूनियां ने बताया कि प्रतियोगिता में दौड़, कूद, बास्केटबॉल, क्रिकेट, कब्बड़ी सहित विभिन्न प्रकार की स्पद्धाएं हुई।
15 सौ मीटर में सुंदर लाल प्रथम
नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में प्रतियोगिता
बिसाऊ. नेहरु युवा केन्द्र झुंझुनूं के तत्वावधान में युवा विकास संस्था आनंदपुरा द्वारा अलसीसर में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाध्यापक महेन्द्र कुमार चंदेलिया व पीटीआई लखीराम द्वारा किया गया। संजय सिहाग ने बताया कि 1500 मीटर दौड़ में सुंदरलाल प्रथम, सज्जन द्वितीय तथा नरेश तीसरे सिान पर रहा। 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में योगेश प्रथम, हरिराम द्वितीय, और विकास तृतीय स्थान पर रहा। इसी प्रकार 100 मीटर दौड़ में राकेश प्रथम, आशीष द्वितीय तथा बलबीर तृतीय स्थान पर रहा। इसी क्रम में ऊंची कूद, लम्बी कूद, गोला फेंक, तस्तरी फेंक, वॉलीबाल, कबड्डी आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
jhunjhunu news
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो