scriptलोहार्गल से हजारों भक्तों ने पवित्र जल भरकर उठाई कावड़, आज भोलेनाथ का करेंगे जलाभिषेक | jhunjhunu news | Patrika News

लोहार्गल से हजारों भक्तों ने पवित्र जल भरकर उठाई कावड़, आज भोलेनाथ का करेंगे जलाभिषेक

locationझुंझुनूPublished: Aug 12, 2019 01:01:05 pm

Submitted by:

Datar

उदयपुरवाटी. सावन के अंतिम सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक के लिए लोहार्गल से पवित्र जल लेने के लिए रविवार को हजारों की संख्या में शिव भक्त लोहार्गल पहुंचे। वाहनों से लोहार्गल पहुंचे शिव भक्तों ने पहले तो सूर्यकुण्ड में स्नान किया।जिसके बाद गोमुख से आने वाले पवित्र जल को बर्तनों में भरकर कावड़ सजाई। मंदिरों में पूजा अर्चना करके भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए अपने घरों की ओर रवाना हुए।

jhunjhunu news

लोहार्गल से हजारों भक्तों ने पवित्र जल भरकर उठाई कावड़, आज भोलेनाथ का करेंगे जलाभिषेक

उदयपुरवाटी. सावन के अंतिम सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक के लिए लोहार्गल से पवित्र जल लेने के लिए रविवार को हजारों की संख्या में शिव भक्त लोहार्गल पहुंचे। वाहनों से लोहार्गल पहुंचे शिव भक्तों ने पहले तो सूर्यकुण्ड में स्नान किया।
जिसके बाद गोमुख से आने वाले पवित्र जल को बर्तनों में भरकर कावड़ सजाई। मंदिरों में पूजा अर्चना करके भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए अपने घरों की ओर रवाना हुए। गोल्याना से लोहार्गल मार्ग कावडिय़ों के रंग में रंगा हुआ था। डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए आगे बढ़ते हुए कावडि़ए हर किसी का ध्यान अपनी ओर खिंच रहे थे। कावड़ लेने के लिए महिलाओं के अलावा बच्चे भी लोहार्गल धाम पहुंचे। वहीं दूसरी ओर रास्ते में जगह जगह लोगों द्वारा काविडय़ों के लिए भंडारे, चाय, नाश्ता और विश्राम करने की व्यवस्था की गई।

आओ आ जाओ भोलेनाथ……..


नवलगढ़.कस्बे के राणीशक्ति मंदिर में अमृतवाणी संघ की ओर से रविवार को सामूहिक संगीतमय अमृतवाणी पाठ करके विश्व शांति व प्राणी मात्र के कल्याण की मंगलकामना की गई। गणेश वंदना से के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में सामूहिक संगीतमय हनुमान चालीसा, अमृतवाणी पाठ, रामधुन व रामस्तुति की गई। सुभाष सिंह कछावा, संजय सिंगड़ोदिया व सुभाष टेलर ने ‘आओ आ जाओ भोलेनाथ, तेरे खयालों में खोया रहूं मैं, जागू दिन और रात….भजन सुनाकर भगवान को रिझाया। इस अवसर पर पुजारी श्यामबिहारी शर्मा, कैलाश चोटिया, मुरली सिंह, सुरेन्द्र त्रिवेदी, महेन्द्र सिंगड़ोदिया, भंवर सिंह, सुभाष सिंह कछावा, प्रमोद सिंगड़ोदिया, राममोहन सेकसरिया, रूड़मल मुरारका, विष्णुदत्त रस्तौगी, अरविंद आशीवाल, विजय मुरारका, दुर्गाप्रसाद डीडवानिया, सुमन डीडवानिया, मुरारी बगडिय़ा, उषा बिरोलिया, शिवकुमार सिंगड़ोदिया, सुनिल जोशी, मुरलीमनोहर चोबदार, अशोक सोनी, शकुंतला सोनी, गौरव गुप्ता, डॉ जगदीश प्रसाद कड़वासरा आदि श्रद्धालु उपस्थित थे।

गूंजी सुंदरकांड की चौपाइयां

मुकुंदगढ़.कस्बे के वार्ड चार स्थित बालाजी मंदिर में संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन हुआ। इस मौके पर मंदिर में फूलों व रंगबिरंगी रोशनी से आकर्षक सजावट की गई। कार्यक्रम में श्रीराम हनुमान मित्र मंडली के आशीष कुमार समेत अन्य गायकारों ने पाठ का वाचन किया। महाआरती के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद लिया। कार्यक्रम में नगर पालिका चेयमैन सत्यनारायण सैनी, विनोद सैनी, प्रभुदयाल सैनी,पार्षद राजकुमार चेजारा, अजय सैनी, विकास, दयाशंकर पोरवाल, रमेश छींपा, राजकुमार कटारिया, योगेश सैनी, ओमप्रकाश शर्मा, पंकज , महेंद्र , सुरेश, मुन्नालाल सैनी समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद थे।

श्रीकृष्ण रूकमणी विवाह में उमड़े श्रद्धालु

खिरोड.़निकट की चंदाका की ढ़ाणी स्थित हीरामलजी के मंदिर परिसर में चल रहे भागवत कथा ज्ञानयज्ञ महोत्सव के दौरान रविवार को श्रीकृष्ण रूकमणी विवाह धूमधाम से मनाया गया। कथा वाचक पंडित सुशील आनंद ने कहा कि संतों का सानिध्य रहने से मनुष्य जीवन सफल एवं सार्थक बन जाता है।इस मौके पर कथा वाचक ने श्रीकृष्ण रूकमणी विवाह प्रसंग के साथ साथ अनेक प्रसंगों को संगीतमय भजनों के माध्यम से विस्तार पूर्वक समझाया। सोमवार को कथा महोत्सव में सुदामा चरित्र की झांकी सजाई जाएगी। इस मौके पर गूगाराम, नंदलाल डोई, चिंरजीलाल जांगिड़,कालूराम पोसवाल,रामविलास जांगिड़, भंवर सिंह चौहान, कल्याण सिंह, श्रीराम समेत श्रद्धालु मौजूद थे।

बाबा गंगाराम की जयंती धूमधाम से मनाई

झुंझुनूं. श्री पंचदेव मंदिर में बाबा गंगाराम जयंती और झूलनोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बाबा गंगाराम के दर्शन किए। जिले सहित देश के अन्य क्षेत्रों से श्रद्धालु आए। मंदिर परिसर की भव्य सजावट की गई।
बाबा के दरबार को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया। भक्त देवकीनंदन व माता गायत्रीदेवी के समाधी स्थल को विशेष रूप से सजाया गया। कोलकाता से आए नवीन जोशी की अगुवाई पाठ हुआ। समिति के सचिव रामचंद्र मोदी ने बताया कि कार्यक्रम में एडीएम राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावण्डिया, नगरपरिषद आयुक्त रामनिवास कुमावत, एसआई बाबुलाल चन्देल सहित अन्य श्रद्धालुओं ने भाग लिया। अनिल कुमार मोदी व अकुंर मोदी ने आभार जताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में गिरिश सर्राफ, विष्णु सर्राफ, अनिल झुंझुनूंवाला, संजय जालान, गौरीशंकर गुप्ता, सत्यनारायण सरावगी, अशोक केजरीवाल, सुदर्शन मोदी, राधेश्याम खेतान, डा. कैलाश केडिया, बिमल सिंघानिया, यश देवडा, प्रेमकुमार मित्तल, रामशरण मोदी, विजय सिंघानिया, गौरीशंकर गुप्ता आदि का सहयोग रहा।
jhunjhunu news
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो