scriptपंकज त्रिपाठी ने दिया चाट, अभिनेत्री कृति सेनॉन ने किया खाने से इंकार | jhunjhunu news | Patrika News

पंकज त्रिपाठी ने दिया चाट, अभिनेत्री कृति सेनॉन ने किया खाने से इंकार

locationझुंझुनूPublished: Feb 15, 2020 12:41:57 pm

Submitted by:

Datar

मिमी फिल्म की चल रही है शूटिंगमंडावा. कस्बे के वार्ड चार में स्थित होटल मंडावा कोठी के सामने लडिय़ों के चार मीनार कुआं के पास बाजार लगा है। जिसमें काफी लोगों की चहल कदमी थी। कुअंा की छतरी के पास बांस के खंभोंं पर बंधे रस्से पर एक व्यक्ति नृत्य कर रहा था। चारों ओर भीड़ लगी थी। इसी दौरान एक गर्भवती महिला आती है। वह भी रस्से पर चल रहे नट का नृत्य देखने लगी। वह कोई सामान्य महिला नहीं बल्किी अभिनेत्री कृति सैनॉन थी। वहीं एक युवक कृति सैनॉन को चाट खाने के लिए देता है। लेकिन कृति ने मना कर दिया।

पंकज त्रिपाठी ने दिया चाट, अभिनेत्री कृति सेनॉन ने किया खाने से इंकार

पंकज त्रिपाठी ने दिया चाट, अभिनेत्री कृति सेनॉन ने किया खाने से इंकार

मंडावा. कस्बे के वार्ड चार में स्थित होटल मंडावा कोठी के सामने लडिय़ों के चार मीनार कुआं के पास बाजार लगा है। जिसमें काफी लोगों की चहल कदमी थी।
कुअंा की छतरी के पास बांस के खंभोंं पर बंधे रस्से पर एक व्यक्ति नृत्य कर रहा था। चारों ओर भीड़ लगी थी। इसी दौरान एक गर्भवती महिला आती है। वह भी रस्से पर चल रहे नट का नृत्य देखने लगी। वह कोई सामान्य महिला नहीं बल्किी अभिनेत्री कृति सैनॉन थी। वहीं एक युवक कृति सैनॉन को चाट खाने के लिए देता है। लेकिन कृति ने मना कर दिया।
चाट खिलाने वाला वाला भी सामान्य व्यक्ति नहीं बल्कि अभिनेता पंकज त्रिपाठी था। यह सब यहां चल रही हिन्दी फिल्म मिमी की शूटिंग का दृश्य था। फिल्म निदेशक लक्ष्मण उतेकर भी वहीं मौजूद थे। उसके निर्देशन में बार बार साइलेंस, एक्शन, कट, ओके के साथ फिल्म यूनिट के सदस्य फिल्म शूटिंग के लिए कार्य कर रहे थे। फिल्म की कहानी के अनुसार पंकज गर्भवती कृति सैनॉन को चैकअप के लिए अस्पताल ले जा रहा है। वे पैदल ही जा रहे है। रास्ते में बाजार से चाट खिलाना चाहता है। वहीं रस्से पर नट करतब व नृत्य दिखा रहा है। वहीं दोनों आश्चर्य से नट का नृत्य देखने लगते है।
बीमारी से मरी थी मादा पैंथर, नहीं मिले चोट के निशान
खेतड़ी . खरखड़ा वन क्षेत्र में गुरुवार को मृत मिली मादा पैंथर का शुक्रवार को वनविभाग की नर्सरी चिरानी में पशुचिकित्सकों के मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा दफनाया गया।
सहायक वन संरक्षक झुंझुनंू गुलझारीलाल जाट ने बताया कि शुक्रवार को नर्सरी चिरानी में तहसीलदार खेतड़ी कृष्ण कुमार यादव व खेतड़ीनगर पुलिस की उपस्थिति में वरिष्ठ पशुचिकित्सक डा.अशोक कादियान के नेतृत्व में डा.राकेश कटारिया व डा.जितेन्द्र सैनी के मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया तथा शव को दफनाया गया। पशुचिकित्सक डा.अशोक कादियान ने बताया कि मृत पैंथर मादा थी तथा प्रथम दृष्टया बीमारी से उसकी मौत हुई है। उसके फेफड़ो में इंफेक्शन था। मृतक पैंथर का विसरा जांच के लिए भेजा गया। उसके शरीर पर कहीं कोई चोट के निशान नहीं थे।
पंकज त्रिपाठी ने दिया चाट, अभिनेत्री कृति सेनॉन ने किया खाने से इंकार
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो