scriptखेतड़ी के साथ अब उदयपुरवाटी की पहाडिय़ों में भी सुनाई देगी पैंथर की दहाड | jhunjhunu news | Patrika News

खेतड़ी के साथ अब उदयपुरवाटी की पहाडिय़ों में भी सुनाई देगी पैंथर की दहाड

locationझुंझुनूPublished: Jun 07, 2020 11:13:17 am

Submitted by:

Datar

खेतड़ी के साथ अब उदयपुरवाटी की पहाडिय़ों में भी सुनाई देगी पैंथर की दहाडझुंझुनूं में बढ़ा रहा है पैंथर का कुनबा, जिले में 6 पैंथर दिखाई दिए, जिला पक्षी काला तीतर, मोर व नील गाय की संख्या भी बढ़ी

खेतड़ी के साथ अब उदयपुरवाटी की पहाडिय़ों में भी सुनाई देगी पैंथर की दहाड

खेतड़ी के साथ अब उदयपुरवाटी की पहाडिय़ों में भी सुनाई देगी पैंथर की दहाड

खेतड़ी के साथ अब उदयपुरवाटी की पहाडिय़ों में भी सुनाई देगी पैंथर की दहाड झुंझुनूं में बढ़ा रहा है पैंथर का कुनबा, जिले में 6 पैंथर दिखाई दिए, जिला पक्षी काला तीतर, मोर व नील गाय की संख्या भी बढ़ीझुंझुनूं. वन्य जीव प्रेमियों के लिए खुशखबर है। अंचल में पैंथर का कुनबा बढ़ रहा है। जिले में इस वर्ष हुई वन्य जीव गणना में पैंथरों की संख्या में इजाफा हुआ है। खेतड़ी क्षेत्र में चार तथा उदयपुरवाटी की वादियों में दो पैंथर दिखाई दिए। पिछली वन्य जीव गणना में दो पैंथर सामने आए थे। वहीं जिला पक्षी काला तीतरों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। पिछली बार काला तीतर 138 6 थे जो बढकऱ 146 3 हो गए हैं। इस बार की गणना में मोर, नील गाय समेत अन्य पशु-पक्षियों का कुनबा भी बढ़ा है।बारिश से कम आए जानवरवन्य जीवों की गणना वॉटर हॉल पद्धति से की जाती है। वन विभाग की ओर से जिले भर में 53 से ज्याद वाटर हॉल बनाए गए थे। अंचल में लॉकडाउन के चलते इस बार गणना वैशाख पूर्णिमा की बजाय ज्येष्ठ पूर्णिमा को एक माह देरी से की गई। वहीं गत दिनों अंचल में बारिश भी हुई। जिसके चलते पशु-पक्षियों को पानी सहज उपलब्ध हो गया। जिसके चलते जानवर वन विभाग की ओर से बनाए गए निर्धारित पोइंट पर कम पहुंचे। काले तीतर बढ़ेपचलंगी. क्षेत्र में काला तीतर सहित अन्य वन्य जीवों की संख्या में इजाफा हुआ। वन अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष जंगल में जानवर व पक्षियों मे बढ़ोतरी हुई है। सांभर, नील गाय, जरख सहित काला तीतर, मोर में विशेष बढ़ोतरी हुई है।नील गाय व चिंकारा भी बढ़ेखेतड़ी. क्षेत्रीय वन अधिकारी विजय कुमार फगेडिय़ा ने बताया कि खेतड़ी क्षेत्र में 19 वाटर हॉल पर विभाग की टीम ने 24 घंटे गणना की। इसमे गत वर्ष की तुलना में वन्य जीवों की संख्या में बढोतरी हुई है। इसमे गत वर्ष की संख्या में पैंथर में 2, जरख 9, नीलगाय 127, मोर 94, चिंकारा 5 व सेही 25 अधिक बढोतरी हुई है। इस बार दो दिन पूर्व तेज वर्षा होने से जंगल में जगह-जगह गड्डों में पानी भरने से भी इस चिन्हित वाटर हॉल पर वन्यजीव कम पहुंचे। गणना के अनुसार इस वर्ष पैंथर 4, जरख 36 , नीलगाय 1914, मोर 1977, चिंकारा 230, काला तीतर 8 71 व सेही 123 रिकार्ड दर्ज की गई।वन्य जीवों की गणना का कार्य शनिवार को सुबह पूरा हुआ। इस बार खेतड़ी क्षेत्र में 4 व उदयपुरवाटी क्षेत्र में दो पैंथर दिखाई दिए। वहीं अन्य वन्य जीवों का कुनबा भी बढ़ा है।- आरके हुड्डा, उपवन संरक्षक, झुंझुनूं.यह है पशु-पक्षियो की संख्याजीव वर्ष 2019 2020पैंथर 2 6 सियार 999 1100जरख 41 53जंगली बिल्ली 215 265मरू बिल्ली 40 42लोमड़ी 304 332भेडिय़ा 29 31बिज्जू छोटा 122 153जीव वर्ष 2019 2020बिज्जू बड़ा 54 54सांभर 9 11नीलगाय 3854 4188 चिंकारा 390 433जंगली सूअर 10 13सेही 195 226 मोर 48 51 5109नोट- आंकड़े वन विभाग के अनुसार
खेतड़ी के साथ अब उदयपुरवाटी की पहाडिय़ों में भी सुनाई देगी पैंथर की दहाड
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो