scriptआसरो बालाजी म्हानै थारो… | jhunjhunu news | Patrika News

आसरो बालाजी म्हानै थारो…

locationझुंझुनूPublished: Apr 07, 2023 12:04:04 pm

Submitted by:

Datar

झुंझुनूं. फूलों व लाइटों से जगमग मंदिर। हनुमान चालीसा व सुंदकांड की गूंजती चौपाइयां। श्रृंगारित बाबा की प्रतिमा और खीर चूरमे व मिष्ठान का भोग लगाते श्रद्धालु। हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमान मंदिरों में गुरुवार को सुबह से देर रात तक ऐसा ही माहौल रहा।

,

आसरो बालाजी म्हानै थारो…,आसरो बालाजी म्हानै थारो…

झुंझुनूं. फूलों व लाइटों से जगमग मंदिर। हनुमान चालीसा व सुंदकांड की गूंजती चौपाइयां। श्रृंगारित बाबा की प्रतिमा और खीर चूरमे व मिष्ठान का भोग लगाते श्रद्धालु। हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमान मंदिरों में गुरुवार को सुबह से देर रात तक ऐसा ही माहौल रहा।
बंधे का बालाजी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर लक्खी मेला लगा। दूर-दूर से आए भक्तों ने बाबा को निशान अर्पित किए। देर रात तक मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिर में वृंदावन की तर्ज पर फूल बंगले की सजावट की गई। इसमें हजारों किलो मोगरा फूल काम में लिया गया। इसके चलते वातावरण में खुशबू घुल गई। खुशबूमय वातावरण से श्रद्धालु मोहित हो गए।
भीमसर बालाजी

सुबह ही भक्तों की कतार लगी रही। जिले के अलावा सीकर, चूरू व हरियाणा से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आए। विशेष आरती की गई। मंदिर को लाइटों व फूलों से सजाया गया। प्रतिमा का शृंगार किया गया। मेले में हजारों भक्त उमड़े।
सीतसर बालाजी

बुधवार रात को जागरण हुआ। मंदिर में विशेष सजावट की गई। मेले में बच्चों ने खूब खरीदारी की। बालाजी को खीर चूरमे का भोग लगाया गया। प्रतिमा का शृंगार किया गया। दिनभर धार्मिक कार्यक्रम होते रहे।
नगर नरेश बालाजी

बुधवार रात को जागरण हुआ। जिसमें कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी। सुबह ही मंदिर में भक्तों का तांता लगा गया। भक्तों ने प्रसाद चढाया और खुशहाली की कामना की।

जौहरी बाबा बगीची से मोतेश्वर महादेव बालाजी मंदिर चढ़े 751 निशान
झुंझुनूं. गणेश मंदिर रोड स्थित जौहरी बाबा बगीची से गाजे बाजे व डीजे के साथ 751 निशान मोतेश्वर महादेव बालाजी मंदिर में अर्पित किए गए। आयोजक बालाजी समिति के अध्यक्ष बुधराम सैनी व मंत्री राजकुमार सैनी ने बताया कि हनुमान जयंती पर गुरुवार शाम 4 बजे जौहरी बाबा की बगीगी में भाजपा नेता बबलू चौधरी व भाजपा ज़िला प्रवक्ता कमल कान्त शर्मा के मुख्य आतिथ्य में निशान यात्रा रवाना हुई। पंडित मुकेश महमिया ने पूजा अर्चना करवाई। निशान पदयात्री मोती सिंह की ढाणी, भिखा वाला कुआं , चूना चौक से गणेश मंदिर होते हुए मोतेश्वर महादेव बालाजी मंदिर पहुंचे। इस मौक़े पर विकाश शर्मा, पार्षद विजय सैनी, बिहारी यादव, विकास पुरोहित, राकेश सहल, हरिकिशन शुक्ला, अनिल जोशी, दलिप सैनी,भाजपा युवा मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश सैनी, नंदलाल सैनी, श्रीराम सैनी, राजू मरीकसर, राजेश सैनी, कांता शर्मा, अनिता सैनी, सुनीता सैनी, बादामी देवी, गीता देवी, विमला देवी, रोशनी यादव, पूरणमल सैनी, गोविंद हलवाई, पवन सैनी, रधेश्याम, गणपतराम, कमल चंद सैनी सहित सैकड़ों की संख्या में पुरुष एवं महिलाएं शामिल हुई।

छावनी नरेश बालाजी मंदिर में जन्मोत्सव मनाया
झुंझुनूं. छावणी नरेश बालाजी सेवा समिति की ओर से मनाए जा रहे हनुमान जन्मोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को अनेक कार्यक्रम हुए। रामायण पाठ पूरे होने पर यज्ञ किया गया। पूर्ण आहुति पंडित मुकेश महमिया ने दिलवाई। समिति के व्यवस्थापक शशिकांत महमिया ने बताया कि यजमान नंदकिशोर जालान थे। गायक दिनेश सुरलिया ने सुंदरकांड पाठ किए। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर जगदीश प्रसाद गौड़ ने भी मंदिर में धोक लगाई। समिति के व्यवस्थापक शशिकांत महमिया ने एडीएम को रामायण की प्रति भेंट की। उसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया।

घोड़ीवारा बालाजी में लगा मेला,हुए धार्मिक कार्यक्रम


मुकुंदगढ़@पत्रिका.हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में झुंझुनूं रोड स्थित घोड़ीवारा बालाजी मंदिर में मेला लगा।इस मौके पर मंदिर परिसर में रंगबिरंगी रोशनी व फूलों से सजावट की गई। मंदिर ट्रस्ट सचिव मनोहर सिंह घोड़ीवारा ने बताया कि पुजारी पंडित नारायण प्रसाद शर्मा के आचार्यत्व में अखंड कीर्तन का कार्यक्रम हुआ।बाबा के दरबार में दिनभर श्रद्धालु भक्तों का तांता लगा रहा।श्रद्धालुओं ने निशान अर्पित किए। शाम को महाआरती में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। रात का आयोजित जागरण में गायकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी।मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारी व कार्यकर्ता व्यवस्थाओं में जुटे रहे।उधर, कस्बे में भींचरी रोड स्थित कुआंवाला बालाजी में मंदिर पुजारी रामगापोल सैनी के सानिध्य में महाआरती के बाद बाबा को छप्पन भोग का प्रसाद लगाया गया।बस स्टैंड रोड स्थित ठड्डेवाले बालाजी मंदिर में इस मौके पर पुजारी सुभाष शर्मा के आचार्यत्व में अखंड कीर्तन व शाम को महाआरती हुई। भक्तों ने केक काटकर बाबा का जन्मोत्सव मनाया।घुवालेवाला शिव मंदिर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में पंडित मनोज सुरोलिया के सानिध्य में धार्मिक कार्यक्रम हुए।बाबा के दरबार में छप्पन भोग का प्रसाद लगाया गया।पालिकाध्यक्ष मनीष चौधरी,पूर्व पालिकाध्यक्ष सत्यनारायण सैनी,दिलीप मीणा आदि ने पूजा अर्चना में भाग लिया। कार्यक्रम में घनश्याम सुरोलिया,कपिल सैनी,प्रेम गुर्जर,किशन,प्रकाश,सोनू टेलर,अनिकेत,यथार्थ आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।इसी प्रकार बड़वाले बालाजी,गढवाले बालाजी समेत अन्य हनुमान मंदिरों में इस उपलक्ष्य में सजावट,संगीतमय सुंदरकांड पाठ,जागरण,महाआरती आदि धार्मिक कार्यक्रम हुए।

उदयपुवाटी में हनुमान जन्मोत्सव पर चार घंटे निकली भगवा शोभायात्रा शामिल हुए हजारों लोग
हेलीकॉटर से पुष्प वर्षा नाशिक के बजे ढोल ताशा

उदयपुरवाटी. कस्बे में हनुमान जन्मोत्सव पर गुरूवार को बजरंग दल की ओर से निकाली गई भव्य भगवा शोभायात्रा को निकाली गई। चार घंटे तक निकली शोभायात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। भगवा शोभायात्रा को देखने के लिए सडक़ दोनों किनारे हजारों की संख्या में खड़े रहे और शोभायात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। शोभायात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। नाशिक से आए ढोल ताशों की धून पर लोग झूम उठते। शोभायात्रा में दो महा डीजे के साथ एक दर्जन डीजे शामिल हुए। दोपहर साढे तीन बजे महंत दिनेश गिरी, महंत रामनायण दास त्यागी, महंत रघुनाथदास, अवधेशाचार्य, अश्वनीदास लोहार्गल, गोसंत चंद्रदास पालवास, महंत अमरदास रघुनाथगढ, राष्ट्रीय गोसेवक शिवराज सिंह सुरपुरा, महंत योगीदास, महंत सांवताराम भगत, साध्वी योगश्री आदि संतो के सानिध्य में आदर्श बालिका माध्यमिक विद्यालय से शुरू हुई। जहां से शोभायात्रा गोपीनाथजी का मंदिर, पोस्ट ऑफिस, बस स्टैण्ड, शाकंभरी गेट, घूमचक्कर सर्किल, नई सब्जी मंडी, चूंगी नंबर तीन, जांगिड़ कॉलोनी, टीटेड़ा, पांचबत्ती, मुख्य बाजार होते हुए मावंडिया भवन के पास संघ स्थल पहुंची। जहां पर शोभायात्रा का समापन किया गया। शोभायात्रा में शामिल लोगों के लिए जगह जगह पेयजल की व्यवस्था की गई। शोभायात्रा में राम दरबार, भारत माता, रानी लक्ष्मी बाई, महाराणा प्रताप, शिव पार्वती सहित अन्य झांकिया सजाई गई। शोभायात्रा में पालिकाध्यक्ष रामनिवास सैनी, कांग्रेस प्रदेश महासचिव विजेन्द्र सिंह इन्द्रपुरा पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया, भाजपा नेता रवि सैनी, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुधीन्द्र मूंड, कांग्रेस नेता रविन्द्र भडाना, बजरंग दल तहसील संयोजक कैलाश सैनी, नगर संयोजक गोविंदराम सैनी, पूनम सोनी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बीएल सैनी, सैनी समाज अध्यक्ष विनय सैनी, यतेन्द्र सैनी, दीपेन्द्र सिंह शेखावत, गौतम मारवाल, संदीप जीनगर, पवन शाह, नितेश सैनी, पवन शर्मा गुढा, जेपी सैनी, एडवोकेट मोतीलाल सैनी, रामलाल सैनी बागोरा, दिनेश ओलखा, डॉ. अशोक सैनी, डॉ. प्रकाश सैनी, डॉ. राकेश सैनी, रवि बड़ीवाल, कमल जीनगर सहित आसपास के क्षेत्र सहित हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। इधर शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई। शोभायात्रा में कानून व्यवस्था को पुलिस उपाधीक्ष सतपाल सिंह, एसडीएम रामसिंह राजावत, सीआई बृजेन्द्र सिंह राठौड़ अन्य अधिकारी मौजूद थे। पुलिस प्रशासन की ओर से शोभायात्रा में को लेकर सौ से अधिक जवान तैनात किए गए। शोभायात्रा में ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो