scriptjhunjhununews | बोले मदरसा बोर्ड चेयरमैन: पांच साल का कार्य पांच महीने में करने का प्रयास किया | Patrika News

बोले मदरसा बोर्ड चेयरमैन: पांच साल का कार्य पांच महीने में करने का प्रयास किया

locationझुंझुनूPublished: Jun 26, 2023 12:22:37 am

Submitted by:

Jitendra Yogi

video story : एक योजना पांच साल बनाम पांच माह बनाई है। इसके तहत पांच साल में जितना विकास कार्य करना था, उसे पांच महीने में करने का प्रयास किया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मदरसों में एक हजार स्मार्ट क्लास, कम्यूटर और फर्नीचर दिया है। मदरसों में पढऩे वाले दो लाख सात हजार बच्चों को शिक्षा विभाग के मार्फत 15 करोड़ रुपए की लागत से स्कूल ड्रेस दी गई।

बोले मदरसा बोर्ड चेयरमैन: पांच साल का कार्य पांच महीने में करने का प्रयास किया
बोले मदरसा बोर्ड चेयरमैन: पांच साल का कार्य पांच महीने में करने का प्रयास किया
झुंझुनूं. राजस्थान मदरसा बोर्ड के चेयरमैन एमडी चौपदार ने कहा कि प्रदेश में मदरसों के आधुनिकीकरण के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 58 करोड़ करोड़ रुपए दिए हैं। यह जिम्मेदारी मिलने के बाद पांच साल के विकास कार्यों को पांच महीने में करने का प्रयास किया गया है। वे रविवार को इंदिरा नगर स्थित अपने निवास पर पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने कहा कि बोर्ड चेयरमैन की जिम्मेदारी मिले उन्हें पांच महीने हुए हैं। ऐसे में उन्होंने एक योजना पांच साल बनाम पांच माह बनाई है। इसके तहत पांच साल में जितना विकास कार्य करना था, उसे पांच महीने में करने का प्रयास किया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मदरसों में एक हजार स्मार्ट क्लास, कम्यूटर और फर्नीचर दिया है। मदरसों में पढऩे वाले दो लाख सात हजार बच्चों को शिक्षा विभाग के मार्फत 15 करोड़ रुपए की लागत से स्कूल ड्रेस दी गई।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.