scriptजानिए कौन है कमलेश रणवा जो बनी नई पालिकाध्यक्ष | kamlesh ranwa chairman vidhya vihar | Patrika News

जानिए कौन है कमलेश रणवा जो बनी नई पालिकाध्यक्ष

locationझुंझुनूPublished: Mar 01, 2021 11:10:59 pm

Submitted by:

Rajesh

पांच वर्ष पहले हुए चुनाव में कमलेश के पति रोहिताश्व रणवा ने पालिकाध्यक्ष का चुनाव लड़ा था। दोनों प्रत्याशियों के बराबर मत आने पर फैसला लॉटरी से हुआ था। जिसमें रोहिताश्व को हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इस बार पत्नी कमलेश ने जीत दर्ज करवा दी।

जानिए कौन है कमलेश रणवा जो बनी नई पालिकाध्यक्ष

जानिए कौन है कमलेश रणवा जो बनी नई पालिकाध्यक्ष

#kamlesh ranwa pilani

पिलानी. राजस्थान के झुंझुनूं जिले की विद्याविहार नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में सोमवार को निर्दलीय कमलेश रणवा ने सात मतों से जीत दर्ज की है। कमलेश ने रश्मि सोनी को हराया। कमलेश को 16 और रश्मि को नौ मत मिले।
पांच वर्ष पहले हुए चुनाव में कमलेश के पति रोहिताश्व रणवा ने पालिकाध्यक्ष का चुनाव लड़ा था। दोनों प्रत्याशियों के बराबर मत आने पर फैसला लॉटरी से हुआ था। जिसमें रोहिताश्व को हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इस बार पत्नी कमलेश ने जीत दर्ज करवा दी।
चुनाव में विजयी होने पर निर्वाचन अधिकारी एवं बुहाना उपखण्ड अधिकारी जीतू कुल्हरी ने कमलेश रणवा को पद व गोपनीयता की शपथ दिलवाई। इससे पहले सोमवार सुबह निर्धारित समय पर पालिका कार्यालय में मतदान शुरू हुआ। करीब सवा घंटे में सभी पार्षदों ने अपने अपने मत डाल दिए। मतदान के तुरन्त बाद मतगणना शुरू हुई। जिसमें कमलेश रणवा को विजयी घोषित किया गया। मतदान में कमलेश रणवा, कृष्णा, प्रमिला रावत, डा. मधु शर्मा, रश्मि सोनी एवं राजेश झाझडिय़ा सहित छह उम्मीदवार थे। मतगणना में कमलेश रणवा व रश्मि सोनी को छोड़ कर अन्य किसी उम्मीदवार को कोई मत नहीं मिले।
#kamlesh ranwa chairman vidhya vihar

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद पालिका के सामने जमा लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे तथा भाजपा के समर्थन में नारे लगाए। रणवा की जीत में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव सिंह शेखावत की अहम भूमिका रही। जीत के बाद समर्थकों ने कस्बे में विजयी जुलूस निकाला तथा गुलाल एवं मिठाई लगा कर खुशी मनाई। पालिका के उपाध्यक्ष का चुनाव मंगलवार को होगा। जीत के बाद पालिकाध्यक्ष ने राजस्थान पत्रिका से बातचीत में कहा कि सफाई व रोशनी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सभी के साथ मिलकर बिना भेदभाव के विकास करवाए जाएंगे। उल्लेखनीय है यहां सभी प्रत्याशी निर्दलीय थी। किसी प्रत्याशी ने पार्टियों से टिकट नहीं लिए थे।
#kamlesh ranwa chairman vidhya vihar

जानिए नई पालिकाध्यक्ष को
नाम कमलेश रणवा
पति-रोहिताश्व
पीहर- हमीनपुर
ससुराल-नरहड़
शिक्षा बीए द्वितीय वर्ष

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो