scriptझुंझुनूं की 8 में से 5 सीटों पर कांग्रेस, मुश्किल में इस बार लोकसभा की सीट | lok sabha election roundup | Patrika News

झुंझुनूं की 8 में से 5 सीटों पर कांग्रेस, मुश्किल में इस बार लोकसभा की सीट

locationझुंझुनूPublished: Jan 10, 2019 12:25:51 pm

Submitted by:

Jitendra

राजस्थान से एक मात्र महिला सांसद है संतोष अहलावत

polictical news

lok sabha election roundup

झुंझुनूं. सीकर जिले की फतेहपुर व झुंझुनूं के सात विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर बने झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र में इस बार पांच जगह कांग्रेस जीतने से भाजपा की हालत अभी ज्यादा अच्छी नहीं है। पिछले लोकसभा चुनाव में पूरे राजस्थान से एक मात्र महिला सांसद संतोष अहलावत ही बनी थी। अब आठ में पांच जगह कांग्रेस, मात्र दो जगह भाजपा व एक जगह बसपा से विधायक हैं। हालांकि पांच वर्ष में जिले में विकास कार्य तो खूब हुए हैं, लेकिन अभी अनेक अधूरे हैं। भाजपा की संतोष अहलावत ने पिछले लोकसभा चुनाव में पूर्व केन्द्रीय मंत्री शीशराम ओला की पुत्रवधू एवं पूर्व जिला प्रमुख कांग्रेस की राजबाला ओला को हराया था।वर्तमान में दोनों ही सक्रिय हैं।

विधानसभा क्षेत्र पार्टी
झुंझुनूं कांग्रेस
पिलानी कांग्रेस
खेतड़ी कांग्रेस
नवलगढ़ कांग्रेस
फतेहपुर कांग्रेस
सूरजगढ़ भाजपा
मंडावा भाजपा
उदयपुरवाटी बसपा
(विधानसभा चुनाव में जीते विधायक)

लोकसभा में 5 जगह बढ़त
विधानसभा बढ़त
झुंझुनूं १३२७३
खेतड़ी २८००४
मंडावा ३८०८८
नवलगढ़ १७८९६
फतेहपुर ३२८१७
(पिछला लोकसभा चुनाव)

—————–


सांसद के प्रमुख वादे व उनके हाल
रेल सेवा
झुंझुनूं से दिल्ली के लिए रेल तो चली, लेकिन यह अभी भी नियमित नहीं है। राजधानी जयपुर तो दूर की बात अभी रींगस तक भी रेल नहीं चल रही। जयपुर व दिल्ली तक नियमित रेल नहीं चलने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
राजमार्ग व पासपोर्ट सेवा केन्द्र

सांसद का दावा है कि उन्होंने जिले को चार राष्ट्रीय राजमार्ग दिलवाए।इससे स्पीड़ बढ़ेगी।यातायात सुगम होगा।इसके अलावा सैनिक स्कूल शुरूकरवाई, कुंभाराम लिफ्ट योजना का बजट जारी करवाया और पासपोर्ट कार्यालय खुलवाया। इसके अलावा अनेक बड़े कार्य करवाए।
यह भी पढ़ें

धरना-प्रदर्शन कर जलाई सरकारी आदेशों की होली


यह कार्य अभी अधूरे
यमुना का पानी
सिंचाई के लिए हरियाणा की सीमा से आने वाला यमुना का पानी अभी सपना बना हुआ है। हर चुनाव में यह मुद्दा प्रमुखता से उछलता रहा है, लेकिन वादा अभी तक पूरा नहीं हुआ।
केसीसी प्लांट
खेतड़ी में स्थित कॉपर प्लांट का कार्य धीमी गति से चल रहा है। अधिकतर संयंत्र बंद हो गए हैं। यदि यह पहले की तरह कार्य करने लग जाए तो हजारों लोगों को रोजगार मिल सकता है।
सांसद को मिला खिताब
संतोष अहलावत को हाल ही में देश के २५ सर्वश्रेष्ठ सांसदों में चुना गया है।
कांग्रेस
कांग्रेस अभी जिले में एकजुट नहीं है। लेकिन आठ में से पांच सीट उसके पास है। राज्य सरकार ने कर्जमाफी की घोषणा की, इससे फायदा होगा। लेकिन हाल ही जिले के प्रभारी मंत्री परसादी लाल मीणा के सामने खुद कांग्रेस कार्यकर्ता स्वीकार कर चुके हैं, कि कर्जमाफी की विसंगितयों को दूर नहीं किया गया तो और बेरोजगारों को भत्ता नहीं दिया गया तो पार्टी को नुकसान हो सकता है।
भाजपा
पिछले चुनाव में मोदी लहर थी, इस कारण ओला का गढ़ ढहाने में भाजपा कामयाब हो गई थी। इस बार फिर भाजपा ने गरीबों सवर्णों को दस प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की है, इससे फायदा हो सकता है। भाजपा में कांग्रेस की तरह गुटबाजी नहीं है।
———————
सांसद कोष से कार्य
जिला परिषद के अनुसार सांसद ने अपने कोटे की अधिकांश राशि खर्च कर दी है। पांच वर्ष में कुल २७५० लाख रुपए मिले, इसमें से २२१८.७७ लाख रुपए खर्च किए जा चुके। अधिकांश कार्य पूरे भी हो गए। कुछ कार्य अभी भी चल रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो