scriptमकर संक्रांति पर राशि के अनुसार करें दान, मिलेगा ज्यादा पुण्य | makar sankranti in jhunjhunu | Patrika News

मकर संक्रांति पर राशि के अनुसार करें दान, मिलेगा ज्यादा पुण्य

locationझुंझुनूPublished: Jan 13, 2021 09:44:53 pm

Submitted by:

Rajesh

पंडित दिनेश मिश्रा ने बताया कि सूर्य धनु से सुबह 7. 47बजे मकर राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य उत्तरायण होंगे। संक्रांति का विशेष पुण्य काल पूरे दिन रहेगा। पुण्य काल सूर्योदय से सूर्यास्त तक माना जाएगा।

मकर संक्रांति पर राशि के अनुसार करें दान, मिलेगा ज्यादा पुण्य

मकर संक्रांति पर राशि के अनुसार करें दान, मिलेगा ज्यादा पुण्य

#makar sankranti in shekhawati
झुंझुनूं. शेखावाटी सहित पूरे देश में गुरुवार को मकर संक्रांति मनाई जाएगी। बच्चे व युवा पतंग उडाएंगे। दिनभर में वो काटा का शोर छतों से गूंजेगा। घरों में पकवान बनाए जाएंगे। तिल के लड्डू बनाए जाएंगे। बुधवार को भी युवाओं ने जमकर पतंगबाजी की। गुरुवार को श्रवण नक्षत्र में मकर संक्रांति होने से भूमि पर गुरु, ब्राह्मण, अतिथि, साधु-संत आदि पूजनीय लोगों का सम्मान होगा।
पंडित दिनेश मिश्रा ने बताया कि सूर्य धनु से सुबह 7. 47बजे मकर राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य उत्तरायण होंगे। संक्रांति का विशेष पुण्य काल पूरे दिन रहेगा। पुण्य काल सूर्योदय से सूर्यास्त तक माना जाएगा। इस तिथि पर मकर राशि में सूर्य के अलावा चंद्रमा, शनि, बुध व गुरु ग्रह का संचरण होगा। मकर जल की राशि है। चंद्र, गुरु व बुध सुखकारी ग्रह हैं। इनके साथ होने से सुख व समृद्धि बढ़ेगी। श्रवण नक्षत्र से स्नान पर्व का महत्व बढ़ गया है।
#makar sankranti
राशि के अनुसार करें दान, होगा लाभ

मेष: गुड़ का दान अवश्य करें। ऐसा करने से आपको आर्थिक समृद्धि की प्राप्ति होगी।

वृष: मकर संक्रांति के दिन आपको मिश्री का दान अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से उनके जीवन में सुख और समृद्धि बनी रहेगी।
मिथुन: हरे रंग की मूंग की दाल अवश्य दान करें। ऐसा करने से इनके वैवाहिक जीवन में चली आ रही परेशानी समाप्त होगी।


कर्क: चावलों का दान अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से इन्हें मानसिक शांति की प्राप्ति होगी।

सिंह: गेहूं का दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपके मान- सम्मान में वृद्धि होगी।

कन्या: जानवरों को हरे रंग का चारा अवश्य खिलाना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन की सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी।

तुला: कन्याओं को खीर का दान करना चाहिए। यह करने से आपको ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक: गुड़ और चना बंदरों को खिलाने चाहिए। ऐसा करने से आपके शत्रुओं का नाश होगा।


धनु: मकर संक्रांति के दिन किसी मंदिर में चने का दान करें। ऐसा करने से आपको जीवन के सभी सुखों की प्राप्ति होगी।

मकर: कंबल का दान अवश्य करें। ऐसा करने से आपकी नौकरी में आ रही सभी तरह की परेशानी दूर होंगी।

कुंभ: मकर संक्रांति पर काली उड़द की दाल दान करनी चाहिए। ऐसा करने से आपके बिजनेस में आ रही सभी तरह की परेशानी दूर हो जाएगी।
मीन: हल्दी और बेसन की मिठाई का दान करें। ऐसा करने से आपके जीवन में कभी भी धन की कोई कमीं नहीं होगी।

#makar sankranti in jhunjhunu
रूठी सास को मनाने सहित अनेक परम्परा
मकर संक्रांति पर दान पुण्य ही नहीं कई रस्मे में भी परिवार में मनाई जाती है हंसी ठिठोली के बीच नई बहू अपने ससुर को गुड़ की भेली देती है। नई दुल्हन अपने रूठे देवर को मना कर उसे घेवर देती है तो कहीं रूठी सास को मनाती है। कुएं की पाल से अपनी सास को उतारना, वस्त्र पहनाने सहित अनेक रस्में मकर संक्रांति पर शेखावाटी में मनाई जाती है। #makar sankranti in jhunjhunu
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो