script

देवता गांव के अशोक व मंदीप ने लूटे थे ढाई लाख

locationझुंझुनूPublished: Jun 23, 2021 06:30:39 pm

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर देवता निवासी मंदीप उर्फ पिंटू को गिरफ्तार किया। वहीं दो बाल अपचारियों को निरूद्ध किया। जिनको न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर भेजा है।

देवता गांव के अशोक व मंदीप ने लूटे थे ढाई लाख

देवता गांव के अशोक व मंदीप ने लूटे थे ढाई लाख


सिंघाना. राजस्थान के झुंझुनूं जिले के सिंघाना कस्बे में स्थित आईडीएफसी फस्र्ट बैंक कर्मचारी से माकड़ो गांव में ढाई लाख रुपए की लूट का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं दो बाल अपचारियों को निरूद्ध किया है। उनके कब्जे से 82600 रुपए बरामद किए हैं। मुख्य आरोपी देवता निवासी अशोक गुर्जर अभी फरार है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र मीणा ने बताया कि लूट की घटना के बाद पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने विशेष टीम का गठन किया। मुखबीर भी लगाए गए। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही थी। मंगलवार को एएसआई धुड़सिंह व हैड कांस्टेबल सत्यवीर को मुखबीर जरिए सूचना मिली कि बैंक कर्मचारी से लूट करने के आरोपी गांव में घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर देवता निवासी मंदीप उर्फ पिंटू को गिरफ्तार किया। वहीं दो बाल अपचारियों को निरूद्ध किया। जिनको न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर भेजा है। गौरतलब है कि 14 जून 2021 को चार नकाबपोश लुटेरों ने आईडीएफसी बैंक के फील्ड ऑफिसर प्रकाश सैनी के साथ मारपीट कर कलेक्शन के करीब दो लाख 51 हजार 720 रुपए, कार्ड, बैंक रजिस्टर व बाइक की चाबी लूटकर फरार हो गए थे।
ऐसे आए पकड़ में
थानाधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि जिस रास्ते से आरोपी फरार हए, उस रास्ते की छानबीन की। इसके बाद उस रास्ते पर लगे सभी सीसीटीवी फुटेजों को खंगाला गया। जिसमें सामने आया कि माकड़ो गांव के सीसीटीवी फुटेज में एक बाइक पर तीनों आरोपी दिखाई दिए। वहीं मोई के पास उसी बाइक पर चार आरोपी दिखाई दिए। वारदात की बारीकी की जांच की गई तथा सीसीटीवी फुटेज में दिखे आरोपियों के हुलिए से आस-पास के इलाको में छानबीन की गई। जिसमें दो आरोपियों को कुछ लोगों ने पहचान लिया। इसके बाद आरोपियों की पहचान हुई। आरोपियों की तलाश में टीम लगी रही तथा मुखबीर भी लगाए गए। हुलिए के आधार पर मंगलवार को आरोपियों की गांव में होने की सूचना मिली। जिन्हें घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
मौज-मस्ती में उड़ाए रुपए
बैंक कर्मचारी से 2 लाख 51 हजार 720 रुपए लूटे थे। जिसमें 82600 रुपए ही आरोपियों से बरामद हो पाए हैं। शेष रुपए आरोपियों ने मौज-मस्ती में लुटाए। मामले में मुख्य आरोपी देवता निवासी अशोक कुमार अभी पुलिस पकड़ से दूर है। जिसको शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि पांच दिन से लूट की योजना बना रहे थे तथा रैकी की जा रही थी। जिस-जिस गांव में पीडि़त कलेक्शन करके आता था। उसका पीछा किया जा रहा था।

ये थे टीम में शामिल-

आरोपियों को पकडऩे वाली टीम में सिंघाना थानाधिकारी संजय शर्मा, एएसआई धुड़सिंह, हैड कांस्टेबल सत्यवीरसिंह, हैड कांस्टेबल राजेश शर्मा, सुशील, अंकित हुड्डा, रामस्वरूप सैनी, महेश, संजय कुमार, खेमचन्द आदि शामिल थे।

ट्रेंडिंग वीडियो