प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विक्रम को दूर से भागते हुए देखा था, लेकिन उन्होंने जल्दी के कारण युवक को भागने की सोचकर इस पर ध्यान नहीं दिया।लेकिन कुछ दूरी पर जाकर अचेत होकर गिरने पर पहुंचे तो खून से लथपथ देखकर होश उड़ गए।बाद में इस बारे में पुलिस को सूचना दी गई।
लोगों ने बताया कि विक्रम सिंह घोडी रखता है, बारात में बुकिंग पर लेकर जाता था। इसके अलावा ऊंटगाड़ी से चारा बेचने का काम भी किया करता था। विक्रम के शराब बेचने के काम में लगे होने की भी जानकारी सामने आई है। परिजनों ने बताया कि विक्रम सिंह व उसके भाई की शादी बुहाना हुई थी। एक भाई की बहुत पहले मौत हो चुकी है।मृतक के एक बेटी व दो बेटे हैं।
पुलिस युवक के घर पहुंची तो वहां पर महिलाएं नाचा-गाना कर रही थी, अचानक पुलिसकर्मियों को देखकर चौंक गई।हालांकि उसकी हत्या के बारे में फिलहाल महिलाओं को जानकारी नहीं थी।लेकिन पुरुषों को पता चलने पर एक गाड़ी हरियाणा से देर रात पहुंच चुकी थी।
परिजनों का कहना है कि 35 वर्ष के विक्रम का किसी से कभी भी विवाद नहीं था। वहीं सूत्रों का कहना है कि विक्रम का एक निकट परिचित भी बारात में नहीं गया था। पुलिस उस पर भी शक कर रही है। शव उसके घर से करीब तीन से चार किलोमीटर दूर मिला है। पुलिस अलग-अलग कौण से मामले की जांच कर रही है। इसे बारात में नहीं लेकर गए थे तो वह बिना बताए मोटरसाइकिल लेकर निकल गया था।