scriptOutrage over cancellation of Rahul Gandhi's membership | राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने पर आक्रोश, कांग्रेस की भाजपा को घेरने की तैयारी | Patrika News

राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने पर आक्रोश, कांग्रेस की भाजपा को घेरने की तैयारी

locationझुंझुनूPublished: Mar 26, 2023 01:18:46 pm

Submitted by:

Jitendra Yogi

video story : राहुल गांधी की पदयात्रा से भाजपा परेशान है। ये लोग राहुल गांधी को डराने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन वो डरने वाले नहीं हैं। भाजपा लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रही है। सच्चाई को दबाया जा रहा है, हमें एकजुट होना होगा। देश को सुरक्षित हाथों में लाना होगा।

राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने पर आक्रोश, कांग्रेस की भाजपा को घेरने की तैयारी
राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने पर आक्रोश, कांग्रेस की भाजपा को घेरने की तैयारी
झुंझुनूं. लोकसभा से राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने के बाद जिले में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश नजर आ रहा है। सर्किट हाउस में हुई बैठक में भाजपा के खिलाफ रणनीति बनाकर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई। मुख्यमंत्री के सलाहकार व खेतड़ी विधायक डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि भाजपा मुख्य मुद्दे को दूर ले जाने की कोशिश कर रही है। संसद को चलने नहीं दिया जा रहा है। अब राहुल गांधी की सदस्यता रद्द कर दी गई। ये अडानी मामले से बचने के लिए भाजपा का हथकंडा है। राहुल गांधी की पदयात्रा से भाजपा परेशान है। ये लोग राहुल गांधी को डराने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन वो डरने वाले नहीं हैं। भाजपा लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रही है। सच्चाई को दबाया जा रहा है, हमें एकजुट होना होगा। देश को सुरक्षित हाथों में लाना होगा। मदरसा बोर्ड चेयरमैन एमडी चोपदार ने कहा कि यह देश के इतिहास में काला दिन है। भाजपा की सरकार तानाशाही रवैया अपनाते हुए लोकतंत्र को कुचलने का कार्य कर रही है राहुल गांधी की सदस्यता को षडयंत्र पूर्वक समाप्त किया गया है। जो सीधे तौर पर लोकतंत्र का अपमान है। राहुल गांधी की आवाज किसी तरह से दबा नहीं सकते। यह लोकतंत्र के ख़िलाफ़ है और विरोधी दलों के नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नही करेंगे। एकजुट होकर आवाज बुलंद करेंगे। जिला प्रभारी फूलसिंह ओला ने कहा कि जब से भाजपा सत्ता आई तब से गोपनीय एजेंडों पर काम रही है। देश को बर्बादी की ओर धकेल रही है। तानाशाही रवैया अपनाकर सच बोलने वालों की आवाज को दबाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज के हालात देश के खिलाफ है। भाजपा देश को खत्म करने की साजिश कर रही है। अगर देश को बचाना है तो एकजुट होना पडे़गा। देश को सुरक्षित हाथो में लाना होगा। उन्होंने आंदोलन की तैयारी को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पहले से ही अपने अपने स्तर पर तैयार रखने को कहा। उन्होंने कहा कि आलाकमान के निर्देश के बाद एकजुट होकर भाजपा को उखाड़ फेंकना है। इस अवसर पर मदरसा बोर्ड के चेयरमैन एम. डी. चोपदार का डॉ. जितेंद्रसिंह सहित अन्य कांग्रेसियों ने स्वागत किया।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.