scriptबिना छुट्टी लिए दिन-रात ऑक्सीजन बना रहे कर्मवीर, पेश कर रहे मिसाल | oxygen gas plant in jhunjhunu | Patrika News

बिना छुट्टी लिए दिन-रात ऑक्सीजन बना रहे कर्मवीर, पेश कर रहे मिसाल

locationझुंझुनूPublished: May 01, 2021 02:40:25 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

देशभर के सरकारी और निजी अस्पताल इस समय ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे हैं। इसी बीच अनेक स्थानों पर स्थापित ऑक्सीजन गैंस प्लांटों में लगे कर्मचारी बनाने का कार्य कर मानवता की सेवा कर रहे हैं।

oxygen gas plant in jhunjhunu

देशभर के सरकारी और निजी अस्पताल इस समय ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे हैं। इसी बीच अनेक स्थानों पर स्थापित ऑक्सीजन गैंस प्लांटों में लगे कर्मचारी बनाने का कार्य कर मानवता की सेवा कर रहे हैं।

जितेंद्र योगी/झुंझुनूं। देशभर के सरकारी और निजी अस्पताल इस समय ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे हैं। इसी बीच अनेक स्थानों पर स्थापित ऑक्सीजन गैंस प्लांटों में लगे कर्मचारी बनाने का कार्य कर मानवता की सेवा कर रहे हैं। झुंझुनूं अंचल में भी बढ़ते कोरोना मरीजों के चलते अब ऑक्सीजन की कमी आनी शुरु हो गई है। परंतु झुंझुनूं के दो ऑक्सीजन प्लांटों पर लगे अधिकारी-कर्मचारी 24 घंटे बिना छुट्टी लिए ऑक्सीजन का उत्पादन करने में लगे हैं। इनका निरंतर यही प्रयास है कि कोविज मरीजों के साथ-साथ अन्य रोगों से जूझ रहे मरीजों तक भी ऑक्सीजन पहु्ंचे।
बीडीके ऑक्सीजन गैस प्लांटः दस में दम
सबसे बड़े भगवानदास खेतान अस्पताल के ऑक्सीजन गैस प्लांट में वर्तमान में दस का दम वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। पीएमओ डॉ. वीडी बाजिया बताते हैं कि प्लांट के इंचार्ज डॉ. नेमीचंद पूनियां समेत दस लोगों की टीम 24 घंटे में 35 बड़े सिलेंडर ऑक्सीजन का उत्पादन करते हैं। इस प्लांट की खास बात यह है कि संपूर्ण बीडीके अस्पताल में पाइपलाइन के जरिए मरीजों के बेड तक ऑक्सीजन पहुंचाकर नेक कार्य को अंजाम दे रहे हैं।
शाकंभरी ऑक्सीजन प्लांटः 10 कर्मचारी एक साथ बचा रहे जान
रीको स्थित शाकंभरी ऑक्सीजन गैस प्लांट में वर्तमान में 24 घंटे ऑक्सीजन का उत्पादन किया जा रहा है। इस प्लांट की क्षमता 350 बड़े सिलेंडर ऑक्सीजन उत्पादित करने की है। प्लांट के इंचार्ज संदीप बताते हैं कि उनके यहां पर नौ कर्मचारी बिना छुट्टी लिए दिन-रात काम में जुटे हैं। अगर मौसम साफ-सुथरा हो तो इससे ज्यादा उत्पादन कर लेते हैं। सबसे ज्यादा फायदा होता है बरसात के मौसम में। अगर बरसात हो जाती है तो वे ज्यादा ऑक्सीजन बना सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो