शिक्षा में गुणात्मक सुधार जरुरी
सूरजगढ़. राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम उपशाखा सूरजगढ़ की ओर से रविवार को जिला स्तरीय अभ्यास वर्ग कार्यक्रम हुआ। जिसकी अध्यक्षता शिक्षक संघ सियाराम जिलाध्यक्ष राजकुमार मूंड ने की।
राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरजगढ़ में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक अमर सिंह पचार थे।

शिक्षा में गुणात्मक सुधार जरुरी
सूरजगढ़. राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम उपशाखा सूरजगढ़ की ओर से रविवार को जिला स्तरीय अभ्यास वर्ग कार्यक्रम हुआ। जिसकी अध्यक्षता शिक्षक संघ सियाराम जिलाध्यक्ष राजकुमार मूंड ने की।
राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरजगढ़ में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक अमर सिंह पचार थे। एसीबीईओ महेन्द्र सिंह भालोठिया, संघ मुख्य महामंत्री रणवीर सिंह गोदारा, प्रअ. झारोड़ा हजारीलाल बड़सीवाल, बड़बर प्रअ. श्रीमती प्रवीण बेबी, प्रधानाचार्य सुमन वर्मा, प्रदेश संयुक्त मंत्री राधेश्याम मान व जिला कार्यकारी अध्यक्ष महेश सैनी विशिष्ट अतिथि रहे। इस दौरान कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा के बाद मुख्य अतिथि ने शिक्षा में गुणात्मक सुधार, नामांकन वृद्धि के प्रयास पर जोर दिया। कार्यक्रम में संगठन की कार्य पद्धति, शिक्षा में आगे आने वाली चुनौतियों से निपटने सहित शिक्षा में संगठन की भूमिका पर भी चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन संतोष कुमार अरड़ावतिया ने किया। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उमेद सिंह डूडी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष डेला, रामपाल सिहाग, ब्लॉक अध्यक्ष रामफल गुरावा, वेद प्रकाश ताराचंद सोनी, कैलाश शर्मा, होशियार सिंह लूणाईच, महिपाल सिंह धायल, मोहनलाल सहित अनेक संघ के लोग मौजूद रहे।

अब पाइए अपने शहर ( Jhunjhunu News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज