scriptहर आंख हुई नम, छोड़ गया जो तू कैसे जीएंगे हम… | rajendr singh jat story | Patrika News

हर आंख हुई नम, छोड़ गया जो तू कैसे जीएंगे हम…

locationझुंझुनूPublished: Dec 06, 2019 07:40:15 pm

Submitted by:

Rajesh

लाडले राजेन्द्र सिंह जाट के कश्मीर में शहीद होने के बाद खेतड़ी के हरडिया के ढहरवाला गांव में कुछ ऐसा ही माहौल है।

छोड गया जो तू कैसे जिएंगे हम...

छोड गया जो तू कैसे जिएंगे हम…


झुंझुनूं/खेतड़ी. वीरांगना बेसुध है… लाडली बेटी का रो रोकर बुरा हाल है….। हाल क्यों ना बुरा हो उसकी हर इच्छा पूरा करने वाले पिता जो अब इस दुनिया में नहीं रहे। चार माह के अबोध बेटे ने तो अभी तक पिता की शक्ल भी अच्छी तरह से नहीं पहचानी थी। छोटों को गांव के बड़े बुजुर्ग व रिश्तेदार संभाल रहे हैं, लेकिन अकेले में वे भी अपने आंसू नहीं रोक पा रहे। पूरा गांव अपने लाडले के अंतिम दर्शन के लिए टकटकी लगाए इंतजार कर रहा है। लाडले राजेन्द्र सिंह जाट के कश्मीर में शहीद होने के बाद खेतड़ी के हरडिया के ढहरवाला गांव में कुछ ऐसा ही माहौल है। साथ ही अनेक में इस बात का गर्व है कि उनके सपूत ने देश के लिए जान दी है।

खेतड़ी. शहीद राजेन्द्र सिंह की शुक्रवार को दूसरे दिन भी पार्थिव देह गांव नहीं पहुंचने से सम्पूर्ण दिन गांव में सन्नाटा छाया रहा। यद्यपि शुक्रवार को परिजनों को शहादत की सूचना लग गई तथा रिश्तेदार भी घर आने लगे तथा पूरे दिन शहीद की पार्थिव देह आने का इंतजार करते रहे। वहीं गांव में दूसरे दिन भी चूल्हे नहीं जले।
पहले यह सूचना दी गई कि शहीद की पार्थिव देह श्रीनगर से विमान द्वारा दिल्ली लाई जाएगी। इसके बाद बीकानेर व फिर खेतड़ी पहुंचेगी। इसके बाद शुक्रवार दोपहर फिर प्लान बदला व बबाई में हेलीकॉप्टर के लिए हेलीपैड बनानेकी बात आई। इसके बाद फिर प्लान बदला व पार्थिव देह झुंझुनूं ंपहुंची।
बबाई में सार्वजनिक निर्माण विभाग की टीम ने दोपहर आनन फानन में हैलीपैड बनाया। हैलीपैड स्थल पर एम्बुलेन्स दमकल, उपखण्ड अधिकारी शिवपाल जाट,तहसीलदार कृष्ण कुमार यादव, पुलिस के उपनिरीक्षक गोपाल सिंह, बीसीएमओ डा.हरीश यादव, पूर्व विधायक हजारीलाल गुर्जर, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष गोकुलचन्द सैनी, हजारीलाल ग्रेट, छोटूराम गुर्जर, धूड़ाराम, कैप्टन बलवीर सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण हैलीपैड स्थल पर पार्थिव देह का इंतजार करते रहे।
आज होगा अन्तिम संस्कार
उपखण्ड अधिकारी खेतड़ी शिवपाल जाट ने बताया कि पार्थिव देह शनिवार को सड़क मार्ग से पैतृक गांव ढहरवाला पहुंचेगी तथा सुबह 11 बजे अन्तिम संस्कार किया जाएगा।
बीसीएमओ खेतड़ी डा.हरीश यादव ने बताया शहीद के घर पर चिकित्सा विभाग की टीम को लगाया है। इसमे एक चिकित्सक डा.सुरेश सैनी व एक एएनएम को लगाया है।
हेलीकॉप्टर से आई पार्थिव देह
झुंझुनूं/खेतड़ी. कश्मीर के तंगधार क्षेत्र में हिमस्खलन में शहीद हुए हरडिय़ा ग्राम पंचायत की ढाणी ढहरवाला के जवान राजेंद्रसिंह जाट की पार्थिव देह शुक्रवार शाम झुंझुनूं लाई गई। हेलीकॉप्टर से सेना के जवान पार्थिव देह को लेकर शाम साढ़े तीन बजे हवाई पट्टी पहुंचे। यहां से शहीद की पार्थिव देह को एम्बुलेंस से बीडीके अस्पताल लाकर मोर्चरी में रखवाई गई। सेना में मेजर एसके नेहरा ने बताया कि बीडीके अस्पताल से शहीद की पार्थिव देह सुबह साढ़े सात बजे उनके गांव ले जाई जाकर अंत्येष्टि की जाएगी। खेतड़ी के हरिडय़ा गांव की ढाणी ढहरवाला का लाड़ला राजेंद्रसिंह जाट कश्मीर के तंगधार क्षेत्र में हिमस्खलन में शहीद हो गया। राजेंद्र का जन्म 25 जून 1983 को हुआ था। इसके बाद 31 दिसंबर 2001 में सेना में भर्ती हुए तथा जाट रेजीमेंट में कश्मीर के तंगधार में तैनात थे। इनका विवाह सरोज देवी से 2003 में हुआ। शहीद के 12 वर्षीय पुत्री अंशु व चार माह का पुत्र है।
हवाई पट्टी पर पुष्प चक्र अर्पित किए

हवाई पट्टी पर शहीद राजेंद्रसिंह को मेजर एसके नेहरा, कलक्टर रवि जैन, एसपी गौरव यादव समेत सेना व पुलिस के अधिकारियों ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कलक्टर रवि जैन ने कहा कि ऐस लाड़लों पर गर्व है जिन्होंने देश की रक्षार्थ अपना बलिदान दिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो