झुंझुनू

राम नवमी आज, घर में ही करेंगे पूजा अर्चना

jhunjhunu news: झुंझुनूं. अंचल में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव रामनवमी गुरुवार को मनाई जाएगी। रामनवमी के दिन पर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की विशेष पूजा-अर्चना का विधान है। श्रद्धालु इस दिन उपवास रखते हैं। वहीं श्रद्धालु जन्मोत्सव पर रामलला को पालने में झूलाते हैं।

झुंझुनूApr 02, 2020 / 10:59 am

gunjan shekhawat

आज रामनवमी के दिन अपने घर में ही करना न भूले यह काम

झुंझुनूं. अंचल में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव रामनवमी गुरुवार को मनाई जाएगी। रामनवमी के दिन पर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की विशेष पूजा-अर्चना का विधान है। श्रद्धालु इस दिन उपवास रखते हैं। वहीं श्रद्धालु जन्मोत्सव पर रामलला को पालने में झूलाते हैं। भारत ही नहीं विश्व में जहां हिंदू रहते हैं, रामनवमी पर्व धूमधाम व श्रद्धा के साथ मनाते हैं। मान्यता है कि भगवान विष्णु ने रामनवमी के दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के रूप में अवतार लिया था। राम नवमी के दिन लोग मंदिरों में विशेष-पूजा अर्चना करते है, लेकिन इस बार श्रद्धालु को घरों में ही पूजा-अर्चना कर भगवान राम की स्तुति करेंगे। कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे व लॉकडाउन के चलते श्रद्धालु घरों में ही पूजा की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

रामनवमी पर पूरे दिन पूजा करना श्रेष्ठ


रामनवमी पर अबुझ मुहुर्त होता है। ज्योतिष केअनुसार रामनवमी पर पूरे दिन पूजा करना श्रेष्ठ रहता है। बगड़ के पंडित संजय महर्षि ने बताया कि रामनवमी पर भगवान श्रीराम की विशेष पूजा की जाती है। वहीं नवरात्र स्थापना के बाद नवमी को कन्याओं की पूजा की जाती है। सुबह 10.28 बजे से दोपहर 12.43 बजे द्विसवभाव लग्न में पूजा करना श्रेष्ठ रहता है। इस दौरान पूजा, हवन, ध्यान, जप आदि करना शीघ्र फलदायी होता है। इस बार रामनवमी गुरुवार को है। ऐसे में शाम 7.27 बजे तक पुर्नवसु नक्षत्र रहेगा।

Home / Jhunjhunu / राम नवमी आज, घर में ही करेंगे पूजा अर्चना

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.