scriptएक दर्जन दुकानों पर रेकी की, सबसे सुरक्षित माननगर मिला तो यहीं कर डाली लूट | robbery and firing in Jhunjhunu | Patrika News

एक दर्जन दुकानों पर रेकी की, सबसे सुरक्षित माननगर मिला तो यहीं कर डाली लूट

locationझुंझुनूPublished: Sep 17, 2019 11:29:20 am

Submitted by:

Rajesh

रविवार को दो बजकर 37 मिनट पर मान नगर स्थित प्रकाश ज्वैलर्स में देसी कट्टा दिखाकर लाखों रुपए के सोने व चांदी लूटने तथा व्यापारी जतिन सोनी के गोली मारने के विरोध में मंगलवार को झुंझुनूं बंद रहा। व्यापारियों ने बैठक कर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आरोपी पुलिस को चैलेंज देकर गया है, खुद का पहचान पत्र देकर गया है, फिर भी उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है। आज यह घटना जतिन के साथ हुई है,कल किसी और के साथ होगी।

jhunjhunu nnews

एक दर्जन दुकानों पर रेकी की, सबसे सुरक्षित माननगर मिला तो यहीं कर डाली लूट


झुंझुनूं. रविवार को दो बजकर 37 मिनट पर मान नगर स्थित प्रकाश ज्वैलर्स में देसी कट्टा दिखाकर लाखों रुपए के सोने व चांदी लूटने तथा व्यापारी जतिन सोनी के गोली मारने के विरोध में मंगलवार को झुंझुनूं बंद रहा। व्यापारियों ने बैठक कर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आरोपी पुलिस को चैलेंज देकर गया है, खुद का पहचान पत्र देकर गया है, फिर भी उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है। आज यह घटना जतिन के साथ हुई है,कल किसी और के साथ होगी।
वहीं सूत्रों का कहना है योगेश ने कई दिनों से खरीदारी के बहाने शहर के कई प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों पर जाकर रैकी की, लेकिन कई जगह रास्ते सही नहीं मिले तो कई जगह रुपए ज्यादा नहीं होने के कारण उसने आखिर में प्रकाश ज्वैलर्स को चुना।
————————–
जेल में भी मिलीभगत
योगेश का दबदबा क्षेत्र में ही नहीं बल्कि जेल में भी है। उसके खिलाफ राजस्थान व हरियाणा सहित अनेक जिलों में गंभीर अपराध के मामले दर्ज हैं। कई मामलों में वह जेल भी जा चुका। बड़ी बात यह है कि वह जेल में भी मोबाइल व हथियार रखता है। उसने अपने फेसबुक अकाउंट पर खुद की जेल की अंदर की कई फोटो पोस्ट कर रखी है। हथियार रखना भी उसका शौक है। हथियारों के साथ उसने कई फोटो अपलोड कर रखे हैं।
—————————–
तीन घुसे दुकान में, एक रहा जीप में
लूटने के लिए चार युवक आए थे। तीन तो दुकान में घुस गए जबकि उनका चौथा साथी बोलेरो में बैठा रहा। मुख्य आरोपी चारणवास निवासी योगेश चारणवासी, आबूसर का मि_ू व उसके दो साथी थे। एक साथी हरियाणा के जिंद का सोनू बताया जा रहा है।
————————————
मंडावा मोड पर बदला वाहन
लूट के बाद आरोपी मंडावा मोड के पास पहुंचे। यहां चलती बोलेरो में से दोनों उतर गए। यहां से दोनों मोटरसाइकिल से रवाना हुए। जबकि तीसरा साथी जिसने हेलमेट लगा रखा था, वह मोटरसाइकिल से पहुंचा। थानाधिकारी गोपाल ढाका ने बताया कि सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है। एक आरोपी आबूसर के अंकित जाट को गिरफ्तार कर लिया गया है।
———————-
व्यापारी का लीवर फटा, हालत गंभीर
लुटेरों की गोली लगने से घायल सर्राफा व्यापारी जतिन सोनी का उपचार जयपुर में चल रहा है। उनसे मिलने के लिए बड़ी संख्या में लोग जयपुर पहुंचे। उनसे मिलकर आए समाजसेवी सत्यदेव दडिय़ा ने बताया कि गोली लगने से जतिन का लीवर फट गया है। बड़ी आंत में इंफेक्शन हो रहा है। रात को ऑपरेशन कर गोली तो निकाल दी गई है, लेकिन हालत गंभीर बनी हुई है।
———————————-
दहशत में परिवार, बच्चे नहीं गए स्कूल
लूट व गोली लगने के बाद पूरा परिवार सहित शहर के व्यापारी दहशत में है। व्यापारियों का कहना है कि आज यह घटना जतिन के साथ हुई है, कल किसी और के साथ भी हो सकती है। पुलिस को तुरंत कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार करना चाहिए। इधर जतिन की पत्नी तो बेसुध जैसी हो रही है। परिवार की अन्य महिलाएं भी दहशत में है। छोटे बच्चे स्कूल नहीं गए।
मुकुंदगढ़ में तीन दिन तक एक ढाबे पर रुके
आरोपी योगेश करीब छह माह से बीकानेर में अपनी पत्नी के साथ रह रहा था। वारदात करने के लिए ही वह झुंझुनूं आया था। वारदात से पहले तीन दिन तक मुकुंदगढ़ में एक ढाबे पर रुका। यहां से वारदात स्थल की रैकी करके जाते थे।
————————————–
हरियाणा के भी शामिल
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपियों में दो युवक हरियाणा के भी हो सकते हैं। प्रारंभिक जांच के आधार पर हरियाणा के जिंद के सोनू का नाम भी सामने आया है। पुलिस की एक टीम जिंद भी भेजी गई है।
——————————


अनेक संदिग्ध हिरासत में
हमने अनेक संदिग्धों को हिरासत में लिया है।एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कहां रुके। वारदात के बाद किस मार्ग से भागे। किसका वाहन उपयोग में लिया। सारा पता कर लिया है। गिरफ्तारी के लिए तीन टीम जिले से बाहर भेजी है। तीन टीम जिले में ही जांच कर रही है। कुछ सुराग हाथ लगे हैं।
-गौरव यादव, एसपी झुंझुनूं
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो