झुंझुनूPublished: Oct 18, 2023 08:39:47 am
santosh Trivedi
Shakambari Mata Mandir: उदयपुरवाटी कस्बे से 15 किलोमीटर दूर अरावली की पहाडिय़ों के बीच सिद्ध शक्तिपीठ मां शाकंभरी का प्राचीन मंदिर देश-दुनिया में अपना अलग ही स्थान रखता है। यहां मां शाकम्भरी रुद्राणी और ब्रह्माणी के रूप में विराजमान है।
झुंझुनूं। उदयपुरवाटी कस्बे से 15 किलोमीटर दूर अरावली की पहाडिय़ों के बीच सिद्ध शक्तिपीठ मां शाकंभरी का प्राचीन मंदिर देश-दुनिया में अपना अलग ही स्थान रखता है। यहां मां शाकम्भरी रुद्राणी और ब्रह्माणी के रूप में विराजमान है। दोनों प्रतिमाओं के बीच स्वत:प्रकट हुई एक छोटी मुख्य प्रतिमा है। इनके दर्शन के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। नवरात्र में नौ दिन तक यहां श्रद्धा उमड़ती है। नवरात्र में माता के मंदिर में जात-जड़ूला उतारने और माता के दर्शनों के लिए दूर दराज से श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। इसके अलावा नवरात्र में माता के दरबार में जगह जगह शतचंडी अनुष्ठान होते हैं।