scriptमोई पुरानी में सिपाही हरिसिंह का राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार | singahana news | Patrika News

मोई पुरानी में सिपाही हरिसिंह का राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार

locationझुंझुनूPublished: Jan 15, 2019 12:43:57 pm

Submitted by:

Datar

सिंघाना. लाडनूं के एनएच ६५ पर नाकाबंदी के दौरान एक ट्रोले ने सिपाही हरिसिंह मेघवाल को कुचल दिया। जिससे सिपाही की मौत हो गई। सोमवार को उनके पैतृक गांव मोई पुरानी (टिब्बा) में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पुलिस जवानों ने पुलिस जवान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। सिपाही मेघवाल की अंतिम संस्कार में झुंझुनूं पुलिस अधीक्षक गौरव यादव, लाडनूं एएसपी नीतेश कुमार, विधायक सुभाष पूनिया, डीएसपी रामप्रकाश मीणा, थानाधिकारी सत्यपाल यादव, खेतड़ी नगर थानाधिकारी किरणसिंह यादव, सरपंच भरतसिंह सोमरा, पूर्व सरपंच महेन्द्र लूणिया, सहीराम तुदवाल, सम्पतसिंह मेघवाल, सूबेदार राजेन्द्रसिंह, रविन्द्र मेघवाल, बंशीराम सहित अनेक लोगों ने पार्थिव-देह पर पुष्प चक्र अर्पित किए।

singhana news

मोई पुरानी में सिपाही हरिसिंह का राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार

मोई पुरानी में सिपाही हरिसिंह का राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार
सिंघाना. लाडनूं के एनएच ६५ पर नाकाबंदी के दौरान एक ट्रोले ने सिपाही हरिसिंह मेघवाल को कुचल दिया। जिससे सिपाही की मौत हो गई। सोमवार को उनके पैतृक गांव मोई पुरानी (टिब्बा) में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पुलिस जवानों ने पुलिस जवान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। सिपाही मेघवाल की अंतिम संस्कार में झुंझुनूं पुलिस अधीक्षक गौरव यादव, लाडनूं एएसपी नीतेश कुमार, विधायक सुभाष पूनिया, डीएसपी रामप्रकाश मीणा, थानाधिकारी सत्यपाल यादव, खेतड़ी नगर थानाधिकारी किरणसिंह यादव, सरपंच भरतसिंह सोमरा, पूर्व सरपंच महेन्द्र लूणिया, सहीराम तुदवाल, सम्पतसिंह मेघवाल, सूबेदार राजेन्द्रसिंह, रविन्द्र मेघवाल, बंशीराम सहित अनेक लोगों ने पार्थिव-देह पर पुष्प चक्र अर्पित किए। वहीं एसपी गौरव यादव ने परिजनों को ढांढस बंधाया। मृतक सिपाही हरिसिंह अपने भाइ-बहनों में सबसे छोटा था। हरिसिंह के १३ महिने की एक पुत्री मानसी है। पूर्व सरपंच महेन्द्र लूणिया ने बताया कि हरिसिंह मिलनसार व व्यवहार का कुशल था। जब भी गांव आता था तो सभी से मिलजुलकर रहता था।
रो-रोकर परिजनों का बुरा हाल
मृतक हरिसिंह की पत्नी माया का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं परिजनों के आंखों में आंसू नहीं रूके। जैसे ही गांव में सिपाही का पार्थिव देह आया तो गमगीन माहौल हो गया।
दहेज प्रताडऩा का आरोप
मण्ड्रेला. कस्बे के वार्ड १५ निवासी एक युवती ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकालने का मामला दर्ज करवाया है। थानाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि वार्ड १५ निवासी बबीता कानोडिया ने रिपोर्ट दी कि उसकी दस जून १७ को मिठ्ठी जणाऊ राजगढ जिला चूरू निवासी मुकेश कुमार के साथ शादी हुई थी। पीडि़ता का आरोप है कि शादी के एक माह बाद ही उसके ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज लाने की बात कहते हुए और दहेज लाने की मांग कर मारपीट शुरू कर दी।अब घर से निकाल दिया।
singhana news
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो