झुंझुनू

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया का बयान- राज्य की सरकार मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री के खेमे में बंटी

jhunjhunu news: झुंझुनूं ञ्च पत्रिका. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि राÓय में कांग्रेस सरकार मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री के खेमें में बंटी हुई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट की विरोधाभासी बयानबाजी सबके सामने है। दो खेमें होने के कारण जनता को योजनाओं का फायदा नहीं मिल पा रहा है।

झुंझुनूFeb 10, 2020 / 12:19 pm

gunjan shekhawat

The statement of BJP state president Satish Poonia

झुंझुनूं ञ्च पत्रिका. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि राÓय में कांग्रेस सरकार मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री के खेमें में बंटी हुई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट की विरोधाभासी बयानबाजी सबके सामने है। दो खेमें होने के कारण जनता को योजनाओं का फायदा नहीं मिल पा रहा है। वे रविवार को भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सामान्य तौर पर प्रदेश में तीन साल बाद सत्ता विरोधी लहर बनती है, लेकिन राÓय में एक वर्ष में ही जनता में भारी आक्रोश है। कांग्रेस जिस वादे पर सत्ता में आई थी, उसे भी पूरा नहीं कर रही है। सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी नही उतर रही है। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन बिल को राÓय के मुख्यमंत्री चुनौती दे रहे हैं। इसका संकल्प भी सदन में पारित करवा लिया और अल्पसंख्यक बिरादरी को डरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने पांच साल तक बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी नहीं करेंगे, जबकि दरें बढ़ा दी गई। सदन में बिजली की दरों व ऋण माफी समेत अन्य मुद्दों को उठाया जाएगा। बिजली की बढ़ी दरों को वापस लेने की मांग को लेकर भाजपा की ओर से 12 फरवरी को उपखंड स्तर आंदोलन कर ज्ञापन दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार केंद्रीय नीतियों को भी लागू नहीं कर रही है। राजनैतिक द्वेषता के चलते भाजपा की ओर से चलाई गई योजनाओं को बंद कर दिया, कर रही है और नाम बदल रही है। दीनदयाल उपाध्याय समेत अन्य की तस्वीरें हटाने के मामले में राÓय के मंत्री बयान दे रहे हैं।
प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत
झुंझुनूं. भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया का स्वागत किया गया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष शौकत अली चौहान, अब्दुल वाहिद अब्बासी, मोहम्मद अकबर रंगरेज, आसिफ अली चौहान, फरयाद हुसैन आदि शामिल थे।
नवलगढ़. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा.सतीश पूनिया के झुंझुनू जिले में आगमन पर नवलगढ़ सीमा पर स्वागत किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया के नेतृत्व में राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विशंबर पूनिया, चिड़ावा प्रधान कैलाश मेघवाल, राजेश बाबल, दिनेश धाभाई, भाजपा जिला महामंत्री राजेंद्र भाम्बू, भाजपा जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा, किसान मोर्चा संयोजक सरजीत चौधरी, जिलामंत्री सुनील लाम्बा, भाजपा जिला प्रवक्ता कमलकांत शर्मा, जिला परिषद सदस्य सहीराम राजोता, मोहनलाल चूड़ीवाल, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य फूलचंद सैनी, नवलगढ़ मंडल अध्यक्ष कृष्णगोपाल जोशी, सीताराम बिरोलिया, विजेंद्र सुंडा, प्रकाश सैनी आदि ने सतीश पूनिया का स्वागत किया।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.