scriptफ्रांस और जर्मनी के पर्यटकों को झाला दे रही शेखावाटी की हवेलियां | tourist in jhunjhunu | Patrika News

फ्रांस और जर्मनी के पर्यटकों को झाला दे रही शेखावाटी की हवेलियां

locationझुंझुनूPublished: Oct 22, 2021 04:54:33 pm

Submitted by:

Rajesh

कभी जिले में हर साल 20 से 50 हजार तक विदेशी पर्यटक आते थे, अब उनकी संख्या घटकर नाम मात्र की रह गई है। वर्ष 2020 के शुरुआती माह में फिर भी परदेसी पर्यटक आए थे, लेकिन 2021 तो उससे भी खराब निकल रहा है। अभी तक पूरे जिले में मात्र 47 ही पर्यटक आए हैं।

फ्रांस और जर्मनी के पर्यटकों को झाला दे रही शेखावाटी की हवेलियां

फ्रांस और जर्मनी के पर्यटकों को झाला दे रही शेखावाटी की हवेलियां


राजेश शर्मा
झुंझुनूं. शेखावाटी की फ्रेस्को पेंटिंग और यहां की जाली झारोखेदार विशाल हवेलियां परदेसी पावणों को बुला रही हैं। कोरोना के बाद हालात सामान्य होने लगे हैं, लेकिन यहां की होटल, हवेलियां व धोरे अभी भी पावणों के बिना सूने हैं। कभी जिले में हर साल 20 से 50 हजार तक विदेशी पर्यटक आते थे, अब उनकी संख्या घटकर नाम मात्र की रह गई है। वर्ष 2020 के शुरुआती माह में फिर भी परदेसी पर्यटक आए थे, लेकिन 2021 तो उससे भी खराब निकल रहा है। अभी तक पूरे जिले में मात्र 47 ही पर्यटक आए हैं।
वहीं पर्यटन से जुड़े लोगों का कहना है कि केन्द्र सरकार की नई घोषणा से फिर पर्यटन क्षेत्र में बहार आ सकती है। केन्द्र सरकार ने 5 लाख मुफ्त वीजा देने की घोषणा की है। ऐसा होने पर झुंझुनूं सहित पूरी शेखावाटी में विदेशी पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। दो वर्ष से ठप पड़े पर्यटन से जुड़े लोगों को रोजगार मिलेगा। विदेशी उडानों की संख्या बढऩे से भी फायदा होगा।
प्रसिद्ध पर्यटन स्थल
मंडावा, नवलगढ़, महनसर, डूंडलोद, चूड़ी अजीतगढ़, अलसीसर, लोहार्गल और झुंझुनूं।

#tourist in jhunjhunu
सबसे ज्यादा यहां से आते

पर्यटन विभाग के अधिकारियों के अनुसार झुंझुनूं जिले में सबसे ज्यादा विदेशी पर्यटक फ्रांस और जर्मनी से आते हैं। इनके अलावा इंग्लैंड, इटली, कनाड़ा, अमरीका, जर्मनी, आस्टे्रलिया, स्वीटजरलैंड व जापान से भी बड़ी संख्या में पर्यटक आते रहते हैं।
#tourist in jhunjhunu

वर्ष विदेशी पर्यटक
2011 43623
2012 42718
2013 41967
2014 54254
2015 34413
2016 24477
2017 35999
2018 39802
2019 27254
2020 8647
2021 47

एक्सपर्ट व्यू

मंडावा के अधिकांश होटलों ने अपने टेरिफ में पचास फीसदी की छूट शुरू की है। नवम्बर में फ्री वीजा शुरू करने से फिर से पर्यटकों की बहार आने की संभावना है। झुंझुनूं में देसी पर्यटकों से करीब बीस फीसदी व विदेशी पर्यटकों से अस्सी फीसदी आय होती है। सरकार अभी एक हजार रुपए से ज्यादा महंगे होटल पर 12 से 28 फीसदी तक जीएसटी लेती है। इसे आधा किया जाए। कर्मचारियों/ अधिकारियों को छुट्टी का पैकेज दिया जाए। ताकि पर्यटन की गतिविधियां बढ़े तथा कर्मचारी और अधिकारी भी मनपसंद जगह घूम सकें।
-अरविंद पारीक, होटल व्यवसायी मंडावा
#tourist in jhunjhunu
इनका कहना है

अभी देसी पर्यटक तो आ रहे हैं, लेकिन विदेशी पर्यटक कम हैं। वर्ष2021 में सितम्बर माह तक केवल 47 विदेशी पर्यटक ही आए हैं। विदेशी पर्यटक आने पर ही लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। दिवाली के बाद फिर से पर्यटक स्थल आबाद होने की संभावना लग रही है।
-देवेन्द्र चौधरी, सहायक निदेशक पर्यटन, झुंझुनूं

ट्रेंडिंग वीडियो