झुंझुनूं में फिर आने आने लगे विदेशी पर्यटक
झुंझुनूPublished: Sep 27, 2022 12:52:18 pm
शेखावाटी के पर्यटन स्थल इन दिनों विदेश सैलानियों से गुलजार होने लगे है। दिल के झरोखे सी हवेलियां, दूर दूर तक फैले माटी के धोरे व शेखावाटी की आवभगत सात समंदर पार से आ रहे विदेशी पर्यटकों को खूब लुभा रही है। अब हर माह बड़ी संख्या में परदेसी पावणे यहां आने लगे हैं।


झुंझुनूं में फिर आने आने लगे विदेशी पर्यटक
Tourist In Jhunjhunu झुंझुनूं. कोरोना काल में मंद पड़े शेखावाटी के पर्यटन उद्योग को अब पर्यटन सीजन में फिर से पंख लगने की उम्मीद है। शेखावाटी के पर्यटन स्थल इन दिनों विदेश सैलानियों से गुलजार होने लगे है। दिल के झरोखे सी हवेलियां, दूर दूर तक फैले माटी के धोरे, फ्रेस्को पेंङ्क्षटग व शेखावाटी की आवभगत सात समंदर पार से आ रहे विदेशी पर्यटकों को खूब लुभा रही है। अब हर माह बड़ी संख्या में परदेसी पावणे यहां आने लगे हैं। सीकर जिले में रामगढ़ व फतेहपुर तथा झुंझुनूं जिले के मंडावा, नवलगढ़, महनसर, खेतड़ी, मलसीसर, अलसीसर, बिसाऊ, डूंडलोद सहित अनेक जगह इन दिनों विदेशी पर्यटक आने शुरू हो गए हैं। सितम्बर से पर्यटन सीजन भी शुरू हो गया है। यह अप्रेल तक रहेगा। अनुमान है कि दो साल बाद यह सीजन सबसे अच्छा रहेगा।
यहां से आए
इंग्लैंड, फ्रांस, इटली, कनाड़ा, अमरीका,जर्मनी, आस्ट्रेलिया, स्वीटजरलैंड, जापान,श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश, ङ्क्षसगापुर, इरान, यूएई, सउदी अरब, मलेशिया सहित अनेक देशों से हर माह हजारों पर्यटक आने लगे हैं।