scriptदो सगी बहनों के साथ डेढ़ साल से हो रहा रेप, छोटी बहन के पेट दर्द पर हुआ खुलासा | two real sisters rape in jhunjhunu | Patrika News

दो सगी बहनों के साथ डेढ़ साल से हो रहा रेप, छोटी बहन के पेट दर्द पर हुआ खुलासा

locationझुंझुनूPublished: Apr 25, 2022 03:14:39 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

झुंझुनूं जिले के ग्रामीण क्षेत्र में 2 सगी बहनों के साथ डेढ़ साल तक देह शोषण करने का मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार एक युवक ने 7 जनों के खिलाफ नामजद व कुछ अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

two real sisters rape in jhunjhunu

झुंझुनूं जिले के ग्रामीण क्षेत्र में 2 सगी बहनों के साथ डेढ़ साल तक देह शोषण करने का मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार एक युवक ने 7 जनों के खिलाफ नामजद व कुछ अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

झुंझुनूं जिले के ग्रामीण क्षेत्र में 2 सगी बहनों के साथ डेढ़ साल तक देह शोषण करने का मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार एक युवक ने 7 जनों के खिलाफ नामजद व कुछ अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार अभियुक्तों ने डेढ़ साल पहले उसकी बड़ी बहन के साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने व जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करते रहे। फिर बड़ी बहन को धमका कर नाबालिग छोटी बहन को बुलाने का दबाव बनाया।
छोटी बहन फरवरी 2021 में जब पडौस के घर में शादी में गई हुई थी तो आरोपियों ने जाल में फंसा कर सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों बहनों के साथ बार- बार दुष्कर्म करते रहे। इस दौरान छोटी बहन गर्भवती हो गई। शनिवार रात को जब छोटी बहन के पेट में तेज दर्द हुआ तो घरवालों के पूछने पर दोनों बहनों ने अपनी पीड़ा बताई व खुलासा किया। छोटी बहन 10 वीं कक्षा में पढ़ती है। लेकिन उसकी परीक्षा भी छूट गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया व दोनों बहनों का मेडिकल मुआयना करवाया।
यह भी पढ़ें

‘अपने’ हुए बेगाने: विवाहिता का 13 लाख में किया सौदा, चार माह तक डरा-धमकाकर किया बलात्कार

इनके खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर विक्की, जावेद, विकास, सुमित उर्फ टोनी, धोलू खां, असलम उर्फ मोंटी, मोहम्मद सफीक व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने चार जनों को हिरासत में लिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो