scriptUdaipurwati Municipal President Ramniwas Saini | राजेन्द्र गुढ़ा के करीबी पालिकाध्यक्ष क्यों हुए निल​म्बित, जानें पूरी कहानी | Patrika News

राजेन्द्र गुढ़ा के करीबी पालिकाध्यक्ष क्यों हुए निल​म्बित, जानें पूरी कहानी

locationझुंझुनूPublished: Jul 26, 2023 12:30:56 am

Submitted by:

Rajesh sharma

वहीं एक चर्चा यह भी है कि रामनिवास सैनी को विधायक राजेन्द्र सिंह गुढ़ा का करीबी माना जाता है। हाल ही में राजेन्द्र सिंह गुढ़ा को मुख्यमंत्री ने बखाZसत किया है। इसके बाद से गुढ़ा ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है। लोग सैनी के निलम्बन को गुढ़ा के बयान से जोड़कर भी देख रहे हैं। क्योंकि मामला पुराना है, निलम्बन की कार्रवाई अब हुई है। इसके अलावा चर्चा यह भी है कि गुढा की हिस्ट्रीशीट भी जयपुर के उच्चाधिकारियों ने मांगी है।

राजेन्द्र गुढ़ा के करीबी पालिकाध्यक्ष क्यों हुए निल​म्बित, जानें पूरी कहानी
राजेन्द्र गुढ़ा के करीबी पालिकाध्यक्ष क्यों हुए निल​म्बित, जानें पूरी कहानी
Udaipurwati Municipal President Ramniwas Saini

उदयपुरवाटी (झुंझुनूं ). नगरपालिका में चार बागवानों की भर्ती के मामले में स्वायत्त शासन विभाग ने पालिकाध्यक्ष रामनिवास सैनी को निलंबित कर दिया है। विभाग के निदेशक हृदेश कुमार शर्मा ने उनके निलम्बन आदेश जारी किए हैं। इसमें बताया गया है कि नगरपालिका में बागवानों की नियम विरूद्ध भर्ती करने की शिकायत मिली थी। जांच अधिकारी ने नगरपालिका में वर्ष 2022 में चार बागवानों की नियुक्ति को पूर्ण रूप से नियम विरुद्ध पाया। इसमें सामने आया कि नगरपालिका में चार बागवानों के पद स्वीकृत नहीं थे। फिर भी पालिकाध्यक्ष ने नियुक्ति दी। जिन व्यक्तियों को बागवान पद पर नियुक्ति दी गई, वह आपस में रिश्तेदार हैं। दोषी पाए जाने पर पालिकाध्यक्ष रामनिवास सैनी को सदस्य के पद व अध्यक्ष के पद से तुरंत प्रभाव से निलंबित किया गया है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.