scriptजींद बस अड्डे में खड़ी रोडवेज बस में मिली महिला की डेडबॉडी | Dead body of a woman found in roadway bus in Jind bus stand | Patrika News

जींद बस अड्डे में खड़ी रोडवेज बस में मिली महिला की डेडबॉडी

locationजींदPublished: Mar 25, 2019 08:18:36 pm

Submitted by:

Prateek

हिसार के बांस गांव से दो दिन पहले लापता हुई थी महिला…
 

dead body

dead body

(जींद): गांव बांस से गायब हुई महिला का शव सोमवार सुबह बस अड्डा पर जींद डिपो की बस से पुलिस ने बरामद किया है। महिला ने जहरीला पदार्थ निगला हुआ था और उसके गायब होने का मामला बांस हिसार थाना में दर्ज है। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि योजनाबद्ध तरीके से महिला की हत्या की गई है। बांस थाना पुलिस ने मृतका के शव का चिकित्सक बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। चर्चा है कि महिला एक 25 वर्षीय युवक के साथ गई थी। वहीं, युवक हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती है, उसने भी जहर खाया है। फिलहाल बांस थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि बस अड्डा पर खड़ी जींद डिपो की बस में महिला का शव सीटों के बीच पड़ा हुआ है और उसने उल्टी की हुई थी। बैग से मिले मोबाइल के आधार पर मृतका की पहचान गांव बांस बादशाहपुर हिसार निवासी करीब 35 वर्षीया सुनीता पत्नी राजेश के रूप में हुई। जो 23 मार्च से गायब थी। घटना की सूचना पाकर मृतका के मायका पक्ष तथा ससुराली पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। मृतका के पति राजेश ने बताया कि गत 23 मार्च को उसकी पत्नी सुनीता उसकी बुआ को छोडऩे भिवानी गई थी, जिसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। उसने आरोप लगाया कि योजनाबद्ध तरीके से उसकी पत्नी की हत्या की गई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो