scriptलोकतंत्र सुरक्षा पार्टी और बसपा के गठबंधन से जननायक जनता पार्टी को होगा लाभ-दिग्विजय चौटाला | Digvijay Chautala statement on loktantra suraksha Party-BSP alliance | Patrika News

लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी और बसपा के गठबंधन से जननायक जनता पार्टी को होगा लाभ-दिग्विजय चौटाला

locationजींदPublished: Feb 11, 2019 06:58:45 pm

Submitted by:

Prateek

दिग्विजय ने यह भी कहा कि राजकुमार सैनी की लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी भाजपा प्रायोजित…
 

digvijay file photo

digvijay file photo

(चंडीगढ,जींद): हाल में हरियाणा विधानसभा की जींद सीट के उपचुनाव में नम्बर दो पर रहे जननायक जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी दिग्विजय सिंह चौटाला ने सोमवार को यहां कहा कि हाल में लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी और बसपा के बीच हुए गठबंधन से जननायक जनता पार्टी को लाभ मिलेगा। यहां पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में दिग्विजय सिंह ने कहा कि जननायक जनता पार्टी के आम आदमी पार्टी से गठबंधन के लिए पहले बातचीत होगी और इसके बाद ऐलान किया जाएगा।

 

उन्होंने भाजपा के बागी सांसद राजकुमार सैनी द्वारा गठित लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के साथ गठबंधन के अकाली दल के प्रयासों पर कहा कि जो सैनी के साथ आएगा वो भी दूषित हो जायेगा। यदि हरियाणा में थोडी बहुत साख है तो वो भी जाती रहेगी। सैनी तो जातिवाद का जहर घोलते रहे हैं। दूसरे लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी भाजपा प्रायोजित पार्टी है। भाजपा के साथ इनेलो के संभावित गठबंधन पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि यदि ऐसा हुआ तो इनेलो एक छोटी पार्टी बनकर रह जाएगी।


आगामी लोकसभा चुनाव के लिए किसानों और मजदूरों की समस्याओं को मुद्या बताते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि जननायक जनता पार्टी अपने उम्मीदवार सबसे पहले घोषित करेगी। इंडियन नेशनल लोकदल के विधायकों की संख्या घटने पर नेता प्रतिपक्ष बदलने के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि विधायकों की संख्या घटने के मद्येनजर तीसरे नम्बर पर बैठी पार्टी कांग्रेस को अपनी दावेदारी पेश करना चाहिए अथवा स्पीकर को संज्ञान लेना चाहिए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो