जींद

लॉकडाउन में फंसे जवानों को सुरक्षित घर पहुंचाएगी हरियाणा सरकार

haryanaसीएम मनोहरलाल खट्टर और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला हुए एक्टिव

जींदMay 02, 2020 / 01:11 am

Devkumar Singodiya

जींद/चंडीगढ़. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने केरल में फंसे 22 जवानों को वापस लेकर आने का ऐलान किया है। इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने तामिलनाडू में फंसे हरियाणा के युवाओं तक मदद पहुंचाते हुए उन्हें भी वापस बुलाने का ऐलान किया है।

केंद्र सरकार द्वारा देश के विभिन्न राज्यों में फंसे लोगों को अपने गृहराज्यों में वापस लौटने की मंजूरी दिए जाने के बाद हरियाणा सरकार द्वारा भी देश के विभिन्न राज्यों में फंसे हरियाणवी मूल के लोगों से अपील की थी कि वह संबंधित जिला प्रशासन अथवा किसी भी माध्यम से सरकार तक अपनी बात पहुंचाएं।


लॉकडाउन में हुए रिटायर और फंस गए

केरल के कन्नूर में फंसे हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिला निवासी 22 पूर्व सैनिकों ने एक वीडियो जारी कर हरियाणा सरकार से मदद की गुहार लगाई। उक्त सैनिकों ने बताया कि वह 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो चुके हैं, लेकिन लॉकडाउन के चलते अभी तक यहीं फंसे हुए है। इन जवानों का वीडियो मुख्यमंत्री तक पहुंचा तो मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ट्वीट कर इन्हें जल्द ही हरियाणा लाने का भरोसा दिया। सीएम के इस ट्वीट के बाद सीएमओ के अधिकारियों ने केरल के मुख्यमंत्री कार्यालय से संपर्क साधकर हरियाणा लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


दुष्यंत ने करवाई भोजन की व्यवस्था

चरखी दादरी से ट्रेनिंग के लिए तामिलनाडु के तिरूचीपल्ली में गए युवाओं ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को टैग करते हुए एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने कहा कि उनके पास खाने आदि की कोई व्यवस्था नहीं है। उन्हें वापस बुलाया जाए। दुष्यंत चौटाला ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए तामिलनाडु सरकार से बातचीत की। जिसके बाद उक्त युवाओं को तामिलनाडु सीएमओ से न केवल फोन गया बल्कि उनके खाने आदि का भी प्रबंध हो गया। अब दुष्यंत चौटाला ने तामिलनाडु में फंसे इन युवाओं को हरियाणा लाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।



हरियाणा की अधिक खबरों के लिए क्लिक करें…
पंजाब की अधिक खबरों के लिए क्लिक करें…

Home / Jind / लॉकडाउन में फंसे जवानों को सुरक्षित घर पहुंचाएगी हरियाणा सरकार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.