scriptकांग्रेस प्रत्याशी कह रहे जींद है बदहाल तो इनेलो के अभय चौटाला ने कहा चुनाव बाहरी और स्थानीय के बीच | statement of abhay chautala and randeep surjewala after nomination | Patrika News
जींद

कांग्रेस प्रत्याशी कह रहे जींद है बदहाल तो इनेलो के अभय चौटाला ने कहा चुनाव बाहरी और स्थानीय के बीच

नामांकनपत्र दाखिल करने जींद पहुंचे सुरजेवाला ने कहा कि जींद विधानसभा क्षेत्र व जिला बदहाल है, यह माटी का कर्ज उतारने का चुनाव है…

जींदJan 10, 2019 / 09:21 pm

Prateek

abhay chautala

abhay chautala

(जिंद): हरियाणा विधानसभा की जींद सीट के लिए आगामी 28 जनवरी को कराए जाने वाले उपचुनाव में जहां कांग्रेस की ओर से रणदीप सिंह सुरजेवाला को उतारे जाने से मुकाबला रोचक हो गया है वहीं प्रत्याशियों और उन्हें चुनाव लडाने वाले नेताओं के बयान भी रोचक हो गए है। वर्ष 2014 तक लगातार दस साल सत्ता में रही कांग्रेस के प्रत्याशी सुरजेवाला कह रहे हैं कि जींद बदहाल है और हालत बदलने के लिए वे चुनाव लडने आए है। वहीं नेता प्रतिपक्ष और इंडियन नेशनल लोकदल के वरिष्ठ नेता चौधरी अभय सिंह चौटाला इस चुनाव को बाहरी व स्थानीय के बीच का मुकाबला बता रहे है। नामांकनपत्र दाखिल करने जींद पहुंचे सुरजेवाला ने कहा कि जींद विधानसभा क्षेत्र व जिला बदहाल है। यह माटी का कर्ज उतारने का चुनाव है। जींद उपचुनाव के नतीजे हरियाणा में बदलाव शुरू करेंगे। जहां कांग्रेस बढाने का काम करती है वहीं बाकी अन्य दल लूटने,मारने व जलाने का काम कर रहे है।

 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि यह विकास और पारदर्शिता के साथ व्यवस्था परिवर्तन का चुनाव है। मुख्यमंत्री मोहन लाल के नेतृत्व में सवा चार साल पारदर्शी व जवाबदेह सरकार दी है। इसी आधार पर हाल में मेयर के चुनाव जीते थे। अब इस उपचुनाव में भी भाजपा की जीत तय है। कांग्रेस को तो इस उपचुनाव के लिए प्रत्याशी ही नहीं मिल रहा था। इसी से उसकी दयनीय हालत का पता चलता है। जनता ने तो भाजपा को जिताने का मन बनाया है।

 

नेता प्रतिपक्ष और इंडियन नेशनल लोकदल के वरिष्ठ नेता चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इस उपचुनाव में जींद के स्थानीय मुद्ये उठाते हुए पिछली सरकारों की पोल खोलेंगे। उपचुनाव स्थानीय व बाहरी के बीच होने जा रहा है। एक प्रत्याशी तो विधायक रहते हुए जींद चुनाव लडने आ गए। भाजपा ने हमारी पार्टी के नेता को ही टिकट दे दिया। हिसार से सांसद और हाल में गठित जननायक जनता पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा कि यह उपचुनाव देश व प्रदेश का भविष्य तय करेगा। युवा परिवर्तन लायेंगे। यह चुनाव राहुल,मोदी और उनकी पार्टी के बीच है।

Home / Jind / कांग्रेस प्रत्याशी कह रहे जींद है बदहाल तो इनेलो के अभय चौटाला ने कहा चुनाव बाहरी और स्थानीय के बीच

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो