scriptहरियाणा के पंचकूला शहर में दिनदहाडे छात्र की हत्या | student murdered in Panchkula,haryana update news | Patrika News

हरियाणा के पंचकूला शहर में दिनदहाडे छात्र की हत्या

locationजींदPublished: Sep 17, 2018 08:17:31 pm

Submitted by:

Prateek

सोमवार दोपहर भी दोनों पक्षों के कुछ लड़के स्कूल के बाहर खड़े थे। स्कूल की छुट्टी होते ही दोनों पक्षों के बीच झगडा शुरू हो गया…

file photo

file photo

(चंडीगढ): हरियाणा के चंडीगढ से सटे शहर पंचकूला के सेक्टर-7 स्थित मेजर संदीप सागर गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बाहर सोमवार दोपहर बाद एक छात्र ने पुरानी रंजिश के कारण दूसरे छात्र की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार मृतक विकास कुमार 11वीं कक्षा का छात्र था और उसका स्कूल के ही छात्र से विवाद चल रहा था।

 

सोमवार दोपहर भी दोनों पक्षों के कुछ लड़के स्कूल के बाहर खड़े थे। स्कूल की छुट्टी होते ही दोनों पक्षों के बीच झगडा शुरू हो गया। आईटीआई की पोशाक में आए कुछ लड़कों ने विकास की छाती में चाकू घोंप दिया। विकास को चाकू लगने पर उसे बचाने के लिए 10वीं कक्षा का छात्र सूरज आया, तो उसके भी हाथ पर हमलावरों ने चाकू घोंप दिया। छात्रों एवं अध्यापकों ने सूरज एवं विकास को सेक्टर 6 स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने विकास को मृत घोषित कर दिया जबकि सूरज का इलाज चल रहा है। वारदात के बाद अभियुक्त मौके से फरार हो गए हैं।

 

वारदात की सूचना मिलने पर पंचकूला एसीपी नूपुर बिश्नोई, सेक्टर 5 थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। विकास के पिता बनवारी लाल फैक्टरी में काम करते है और मां ब्रिटिश स्कूल में काम करती हैं। विकास का परिवार सेक्टर 12ए में रहता है। एसीपी नूपुर बिश्नोई ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। अभियुक्तों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


10 साल की बच्ची से रेप

हरियाणा में लड़कियों व बच्चियों से हैवानियत की घटनाएं रुकने का नाम नही ले रही है। रेवाड़ी में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद अब रोहतक में शर्मसार करने वाली घटना हुई है। यहां चार लोगों ने एक 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। आरोपितों में एक बच्ची का रिश्ते में मामा है। तीन आरोपित नाबालिग हैं। तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना जिले के लखन माजरा गांव की है। बच्ची जींद की रहने वाली है और लाखन माजरा के गांव में नानी के घर रह रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो