मैटरनिटी लीव (मातृत्व लाभ अवकाश) के बाद कॉरपोरेट सेक्टर में लौटने की इच्छा रखने वाली महिला पेशेवरों के लिए एयरबस इंडिया ने एक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम 'फ्लाई अगेन' शुरू किया है, जिसका मकसद ढांचागत मॉनिटरिंग, कुशलता बेहतर बनाने और ऑनबोर्डिंग के माध्यम से पेशेवर जीवन में महिलाओं की वापसी को सुनिश्चित करना है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि एयरबस इंडिया चुनिंदा उम्मीदवारों की कुशलता में अंतर को पाटने के लिए मेंटरशिप प्रोग्राम, फंड रिटर्नशिप और ट्रेनिंग वर्कशॉप का आयोजन करेगी। कंपनी रिटर्नी प्रोग्राम के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए जॉब फेयर भी लगाने जा रही है।