scriptआर्मी भर्ती 2017, भारतीय सेना मुख्यालय भर्ती जोन, बंगलौर में सैनिक जनरल ड्यूटी और अन्य पदों पर भर्ती रैली, करें आवेदन | Patrika News
जॉब्स

आर्मी भर्ती 2017, भारतीय सेना मुख्यालय भर्ती जोन, बंगलौर में सैनिक जनरल ड्यूटी और अन्य पदों पर भर्ती रैली, करें आवेदन

7 Photos
7 years ago
1/7
सेना भर्ती रैली 2017, भारतीय सेना द्वारा मुख्यालय भर्ती जोन, बंगलौर ( join indian army ) के तत्वावधान में सैनिक जनरल ड्यूटी और अन्य पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक शिक्षा सरकारी कॉलेज, कालीकट, केरल में केरल के सात जिलों (कोझिकोड, कासारगोड, कन्नूर, मलप्पुरम, पलक्कड़,त्रिशूर, वायनाड और केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप और माहे) में 23 अक्टूबर 2017 से 04 नवंबर 2017 तक भर्ती रैली आयोजन किया जा रहा है। योग्य उम्मीदवार निर्धारित फॉर्म के माध्यम से 07 अक्टूबर 2017 तक आवेदन कर सकते हैं।
2/7
भारतीय सेना भर्ती रैली 2017 में सैनिक जनरल ड्यूटी (SGD),सैनिक तकनीकी,सैनिक नर्सिंग सहायक,सैनिक क्लर्क / स्टोर कीपर तकनीकी,सैनिक ट्रेड्समैन के पदों के लिए रैली का आयोजन किया जाएगा।
3/7
भर्ती रैली में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की अायु सीमा 17 से 23 वर्ष रखी गर्इ है। सेना भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार ने 10 +2 इंटरमीडिएट परीक्षा भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित और अंग्रेजी के साथ पास की हो या 10 वीं कक्षा कुल न्यूनतम 50% अंकों के साथ पास की हो और एआईसीटीई मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा हो।
4/7
सैनिक तकनीकी उम्मीदवार ने अनिवार्य विषयों में न्यूनतम 40% अंक और कुल न्यूनतम 50% अंकों के साथ भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान और अंग्रेजी विषय सहित विज्ञान में 10 + 2 / इंटरमीडिएट पास की हो या बीएससी डिग्री (वनस्पति विज्ञान / जूलॉजी / जैव विज्ञान) अंग्रेजी सहित पास की हो।
5/7
सैनिक नर्सिंग सहायक पद के उम्मीदवार ने प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक और कक्षा X में कुल 45% अंकों सहित 10 वीं पास की हो।
6/7
Army recruitment rally 2017 में SGD और अन्य पदों के लिए चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा/ मेडिकल परीक्षण/ शारीरिक परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 7 अक्टूबर 2017 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को भविष्य में संदर्भ के लिए अंतिम रूप से प्रस्तुत ऑनलाइन आवेदन का प्रिंटआउट लेने की सलाह दी जाती है।
7/7
इंडियन आर्मी भर्ती 2017 की महत्वपूर्ण तिथियाँ: आवेदन प्रस्तुत करने के लिए प्रारंभिक तिथि: 05 सितंबर 2017 है जबकि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि:07 अक्टूबर 2017 है। प्रवेश पत्र आधिकारिक साइट पर 14 अक्टूबर 2017 के बाद से उपलब्ध होंगे। सैनिक भर्ती रैली का आयोजन 23 अक्टूबर 2017 से 4 नवंबर 2017 तक किया जाएगा।नोटिफिकेशन देखने के लिए http://joinindianarmy.nic.in पर जाएं आैर वहां Latest Rally JCO / OR पर क्लिक करें।
loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.