31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Coal India Recruitment 2021: मैनेजमेंट ट्रेनी के लिए निकली 588 रिक्तियां, आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू

Coal India Recruitment 2021: कोल इंडिया लिमिटेड में 588 अधिकारियों (मैनेजमेंट ट्रेनी) की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यह भर्ती गेट स्कोर कार्ड के आधार पर की जाएगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 10 Aug 2021, 10:34 PM IST

jobs 2021

coal india recruitment 2021

Coal India Recruitment 2021: कोल इंडिया लिमिटेड में 588 अधिकारियों (मैनेजमेंट ट्रेनी) की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यह भर्ती गेट स्कोर कार्ड के आधार पर की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 अगस्त से शुरू कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार 9 सितंबर 2021 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। पदों के अनुसार डिटेल्स ऑफिशियल वेबसाइट https://www.coalindia.in/career-cil/ से ली जा सकती है।

Read More: आईडीबीआई बैंक में 920 एग्जीक्यूटिव के पदों पर निकली भर्ती, 18 अगस्त तक करें आवेदन

रिक्तियों का विवरण
कुल पदों की संख्या - 428 पद
माइनिंग- 253 पद
इलेक्ट्रिकल -117 पद
मैकेनिकल - 13 पद
सिविल - 14 पद
इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग - 15 पद
जियोलॉजी -16 पद

Read More: कर्मचारी राज्य बीमा निगम दिल्ली : सीनियर रेजिडेंट के 109 पदों पर नौकरी के अवसर

शैक्षणिक योग्यता
माइनिंग इलेक्ट्रिकल मैकेनिकल सिविल एवं इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग में मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदक का बी.ई. और बी.टेक. या बीएससी इंजीनियरिंग में न्यूनतम 60% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना जरुरी है। वहीं जियोलॉजी की रिक्तियों लिए संबंधित में M.Sc. + M.Tech. या अप्लाइड जियोलॉजी या अप्लाइड जियोफिजिक्स वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं ।

चयन प्रक्रिया
इस बार कोल इंडिया लिमिटेड की विभिन्न अनुषंगी कंपनियों में रिक्त अधिकारियों के पदों पर वैकेंसी के लिए परीक्षा का आयोजन ना कर सीधे गेट स्कोर के आधार पर नियुक्ति दी जाएगी।

Read More: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में इंजीनियर के पदों पर निकली बंपर भर्ती