जॉब्स

Delhi Police MTS Result Exam 2018 जल्द, जानें क्या रहेगी कटऑफ और पदवार कैसा रहेगा ट्रेड टेस्ट : यहाँ पढ़ें

Delhi Police MTS Result Exam 2018

जयपुरFeb 28, 2019 / 12:11 pm

Deovrat Singh

Delhi Police MTS Result Exam 2018

Delhi Police MTS Result Exam 2018 : दिल्ली पुलिस में ट्रेड्समैन के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित हुई परीक्षा के परिणाम जल्द ही जारी किए जाएंगे। पदों के अनुरूप ही गुणक में अभ्यर्थियों को पास किया जाएगा। ट्रेड टेस्ट के लिए 5 गुणा अभ्यर्थी उत्तीर्ण किए जाएंगे। ट्रेड टेस्ट के लिए अभ्यर्थी को तय समय के अंदर काबिलियत दिखानी होगी। कुक के लिए अभ्यर्थी को खाना बनाने के अतिरिक्त मसालों की पहचान सभी प्रकार से करनी होगी। आँखें बंद करने के बाद सूंघकर भी मसालों की पहचान करनी आनी चाहिए। खाना बनाने से पहले ही विशेषज्ञ अभ्यर्थी की पहचान कर लेते हैं। मसाले की पहचान करने के बाद अभ्यर्थी को सब्जियां काटनी पड़ेगी। सब्जी काटने में गति के साथ ही स्वच्छता का ख्याल भी अभ्यर्थी को रखना होगा। मसाले चखकर भी पहचान करने होंगे।
Delhi Police MTS Trade Test (10th pass govt jobs )
बागवानी के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद खेती के बारे में पुछा जाएगा। सबसे पहले तो अभ्यर्थी को फसलों की जानकारी होनी चाहिए। कौनसी फसल किस ऋतू में बोई जाती है। किस महीने में कौनसी ऋतू का आगमन होता है। ऋतू चक्र के अतिरिक्त अभ्यर्थी को पौधों के बारें में जानकारी के लिए सवाल पूछे जाएंगे। दृश्य परीक्षण बतौर अभ्यर्थी के पौधे रखे जाएंगे। पौधों के नाम बताने होंगे। कौनसे पौधे किस समय में ग्रॉथ करते हैं और कौनसी ऋतू पौधे के लिए सबसे कारगर होती है। बागवानी में सबसे महत्वपूर्ण है बीजोपचार और उर्वरा का। जैविक के साथ ही सभी प्रकार की विशेषताएं कृषि विशेषज्ञों के सामने रखनी होगी। बागवानी में बहुत से अभ्यर्थी कृषि विज्ञान विषय से संबंधित भी होंगे।
Delhi Police MTS Washer man trade test
वॉशरमैन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी को लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद ट्रेड टेस्ट में कपड़ों के अनुसार ट्रेड देना होगा। बहुत से अभ्यर्थी तो ऐसे भी होंगे, जिन्हे साबुन और वाशिंग से जुड़े प्रोडक्ट की जानकारी तक नहीं है। किस कपडे के लिए सबसे उपयुक्त प्रोडक्ट कौनसा होगा। सर्दी और गर्मी के कपडे होने के अतिरिक्त उप पर स्त्री करने के भी प्रकार पूछे जाएंगे। दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल ट्रेड्समैन के पदों पर भर्ती बहुत लम्बे समय के बाद खोली गई है। दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती भी गड़बड़ी के आरोपों के चलते पहली बार एसएससी के द्वारा आयोजित करवाई गई थी। दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल ट्रेड्समैन के टेस्ट के लिए अनुभव प्रमाण पत्र के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर कोई जानकारी नहीं दी गई है।
Delhi Police MTS barber trade test
बार्बर के पद पर भर्ती ट्रेड टेस्ट में अभ्यर्थी को इतना भी पता नहीं चलता कि उसे किस कारण से बाहर निकाल दिया। अभ्यर्थी से बिना बाल कटवाए, सिर्फ कैंची पकड़ने मात्र से ही पहचान कर ली जाती है कि अभ्यर्थी को वास्तविकता में कितना कुछ आता है। कैंची हमेंशाअंगूठे के साथ तीसरी (अनामिका) अंगुली में पकड़ी जाती है। वाटर करियर में ज्यादा कुछ नहीं होता लेकिन रख रखाव का ज्यादा ध्यान रखा जाता है।
Delhi Police MTS carpenter trade test
कारपेंटर के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी से ट्रेड टेस्ट में टूटी हुई लकड़ी के फर्नीचर ठीक करवाए जाएंगे। लकडी की पहचान भी करवा सकते हैं। लकड़ी दिखाकर ही उस पेड़ का नाम पुछा जाता है। फर्नीचर के डिज़ाइन भी बनवाये जा सकते हैं। मरम्मत के कार्य से ही पहचान की जा सकती है। देखा जाए तो कारपेंटर को सभी औजारों के नाम याद होने जरुरी है। किसी भी औजार का नाम सबसे पहले पुछा जाता है या फिर कहा जा सकता है कि वो औजार लाओ और ये करके दिखाओ। औजार का नाम ही नहीं जानेंगे तो आगे की कार्यवाही कैसे होगी।
Delhi Police MTS tailor trade test
टेलर के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी के पास मशीन के अतिरिक्त साधारण ज्ञान होना भी जरुरी है। अच्छा दर्जी वो होता है जो सबसे पहले कपडे की पहचान करना जानता हो। सिलाई के नाम भी उन्हें पता होने चाहिए। तिरा क्या होता है? ऐसे प्रश्न भी पूछे जाते हैं। कपड़ों की सिलाई के अतिरिक्त कुछ उपकरण भी होते हैं जैसे बटन लगाने से पहले अंगूठे में क्या पहना जाता है। ट्रेड टेस्ट के लिए अभ्यर्थी खुद को पहले से बेहतर तैयार करके ही जाएं। लिखित परीक्षा में 5 से 10 गुणा भी पास किए जा सकते हैं।
अन्य भी बहुत से पद हैं जिनके लिए ट्रेड टेस्ट आयोजित किया जाएगा। ट्रेड टेस्ट के लिए प्रायोगिक तौर पर अभ्यर्थी पूरी तरह से तैयार रहें। सभी चीजों की जानकारी होने के साथ ही प्रैक्टिकल तौर पर भी उन्हें इम्तिहान से गुजरना होगा।

Home / Education News / Jobs / Delhi Police MTS Result Exam 2018 जल्द, जानें क्या रहेगी कटऑफ और पदवार कैसा रहेगा ट्रेड टेस्ट : यहाँ पढ़ें

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.