23 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Govt Jobs: सीनियर रेजिडेंट के रिक्त पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी, पढ़ें आवेदन सहित पूरी डिटेल्स

Govt Jobs: पंजाब चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान विभाग ने सीनियर रेजिडेंट के रिक्त पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। यह भर्तियां पटियाला और अमृतसर के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के लिए निकाली गई है।

2 min read
Google source verification

image

Deovrat Singh

Apr 20, 2021

jobs.jpg

महासभा ने खाली पदों को ऐसे भरने की मांग की

Govt Jobs: पंजाब चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान विभाग ने सीनियर रेजिडेंट के रिक्त पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। यह भर्तियां पटियाला और अमृतसर के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के लिए निकाली गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार नियत तिथि तक आवेदन भेज सकते हैं। आवेदन ऑफलाइन मोड के माध्यम से 7 मई 2021 तक भेज सकते हैं। यह भर्ती सीनियर रेजिडेंट के कुल 184 रिक्त पदों पर निकाली गई है। आवेदन करने से पूर्व पात्रता संबंधी सभी जरुरी जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें। विस्तृत अधिसूचना का डाइरेक्ट लिंक patrika.com के पेज पर भी दिया गया है।

Click Here For Official Notification

महत्वपूर्ण तिथियां
ऑफलाइन आवेदन भेजने की अंतिम तिथि- 7 मई, 2021

रिक्तियों का विवरण
कुल पदों की संख्या - 184 पद
गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अमृतसर- 93 पद
गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज पटियाला- 91 पद

Read More: पीजीडीएमओ के पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई

शैक्षाणिक योग्यता
सीनियर रेजिडेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग पंजाब के दिशानिर्देशों के अनुसार नियमित सेवा के 2 वर्ष कार्य का अनुभव होना चाहिए।

आयु सीमा
आवेदक की अधिकतम आयु सीमा - 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

Read More: एफसीआई में निकली विभिन्न पदों भर्तियां , जानिए पात्रता सहित पूरी डिटेल्स

How To Apply For DME Punjab Recruitment 2021
सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार सभी शैक्षणिक दस्तावेजों और अनुभव प्रमाण पत्रों के साथ आवेदन पत्र भेज सकते हैं। आवेदन पत्र 'अनुसंधान एवं चिकित्सा शिक्षा निदेशालय, पंजाब, चिकित्सा शिक्षा, भवन, सेक्टर 69, मोहाली' में 7 मई 2021 तक भेज सकते हैं। आवेदन पत्र का प्रारूप punjabmedicaleducation.org से डाउनलोड कर सकते हैं। अपूर्ण भरे हुए आवेदनों को निरस्त कर दिया जाएगा।

Web Title: Govt Jobs, Apply Online For DME Punjab Recruitment 2021