Rajasthan Police Exam 2020: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को पढाई के लिए योजना बनानी चाहिए। पढाई की योजना में सबसे पहले पाठ्यक्रम को आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करना चाहिए। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती में इस बार प्रत्येक पार्ट क्वालीफाई करना अनिवार्य नहीं है। इस बार भर्ती के लिए पेपर में प्राप्तांक को ही मेरिट का आधार माना जाएगा। परीक्षार्थी सबसे बड़ी गलती करते हैं सभी प्रश्नों को हल करके। नकारात्मक अंकन के चलते प्राप्तांक में गिरावट आ जाती है। पिछली भर्तियों की अगर बात करें तो कम प्राप्तांकों में भी कई जिलों की मेरिट बनी थी। ज्यादा अंकों के लालच में सभी प्रश्नों को करने के चक्कर में नकारात्मक अंकन का शिकार हो जाते हैं। जिस प्रश्न पर संशय है, उसे छोड़ देना ही उचित रहता है। 1/8 की नेगेटिव मार्किंग में रिस्क ली जा सकती है, लेकिन 1/4 में भूलकर भी गलती न करें।