30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Indian Air Force Recruitment 2021: स्टेनोग्राफर और टाइपिस्ट समेत 1500 पदों पर भर्तियां

Indian Air Force Recruitment 2021: आवेदन फॉर्म भरकर संबंधित एयरफोर्स स्टेशन के पते पर डाक के जरिए भेजना है। फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख 03 मई 2021 है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 3 Apr 2021, 11:54 PM IST

iaf_bharti_2021.png

Indian Air Force Recruitment 2021

Indian Air Force Recruitment-2021: भारतीय वायुसेना ने ग्रुप-सी सिविलियन के पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं। विभिन्न पदों के लिए 1524 वैकेंसी निकालीं गई हैं। अधिसूचना के अनुसार स्टेनोग्राफर, कुक, हाउस कीपिंग स्टाफ, एमटीएस, लोवर डिवीजन क्लर्क, सीएस, कारपेंटर, लाउंड्रीमैन, आया, हिंदी टाइपिस्ट समेत कई रिक्तियां निकाली हैं। ये भर्तियां विभिन्न एयरफोर्स स्टेशन और विभागों के लिए हैं।

Read more: East Central Railway Recruitment 2021: 8वीं पास के लिए रेलवे में निकली भर्ती, यहां से करें अप्लाई

उम्मीदवारों को जारी किए गए प्रारूप के अनुसार आवेदन फॉर्म भरकर संबंधित एयरफोर्स स्टेशन के पते पर डाक के जरिए भेजना है। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख 03 मई 2021 है। आवेदन फॉर्म का तय प्रारूप भारतीय वायुसेना की वेबसाइट https://indianairforce.nic.in/ के साथ जारी किए नोटिफिकेशन से भी मिल सकती है।

विभिन्न पदों की संख्या

पश्चिमी एयर कमांड- 362
साउदर्न एयर कमांड- 28

ईस्टर्न एयर कमांड- 132
सेंट्रल एयर कमांड- 116
मेंटिनेंस कमांड- 479
ट्रेनिंग कमांड- 407

आयु सीमा

इन पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष रखी गई है। ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थी को तीन साल, एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थी को पांच वर्ष और दिव्यांग अभ्यर्थी को अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट मिलेगी।

Read more: Govt Jobs: 10वीं से स्नातक उत्तीर्ण युवाओं के लिए निकली हजारों सरकारी नौकरियां, जल्द करें अप्लाई

शैक्षिक योग्यता

ग्रुप सी सिविलयन पदों को लेकर शैक्षिक योग्यता अलग-अलग है। सीनियर कंप्यूटर ऑपरेटर पद के लिए गणित या स्टेटिक्स में ग्रेजुएशन होना जरूरी है। वहीं सुपरिंटेंडेंट स्टोर के लिए ग्रेजुएशन और स्टेनोग्राफर व लोवर डिवीजन क्लर्क के लिए 12वीं पास होना अनिवार्य है। इसी तरह हिंदी टाइपिस्ट के लिए 12वीं पास होने के साथ टाइपिंग भी आना जरूरी है। ज्यादा जानकारी के लिए भारतीय वायुसेना की ओर से जारी भर्ती के नोटिफिकेशन देखें।

चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। उनका चयन स्किल टेस्ट में किए प्रदर्शन पर होगा। इसमें जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग, न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड टेस्ट, जनरल अंग्रेजी, जनरल अवेयरनेस के सवाल पूछे जाएंगे। प्रश्न अंग्रेजी और हिंदी दोनों ही भाषाओं में पूछी जाएगी। इसमें चयनित अभ्यर्थियों को स्किल/फिजिकल/प्रैक्टिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद मेरिट लिस्ट तैयार होगी।