scriptनगर निगम में 21136 पदों की सफाईकर्मी भर्ती परिणाम और नियुक्तियों लगी रोक | Jaipur Nagar Nigam Safai Karmi Bharti 2018 banned | Patrika News
जॉब्स

नगर निगम में 21136 पदों की सफाईकर्मी भर्ती परिणाम और नियुक्तियों लगी रोक

21136 पदों की सफाईकर्मी भर्ती के लिए 1.90 लाख लोगों ने किया था आवेदन

Jun 27, 2018 / 10:01 am

Anil Kumar

Nagar Nigam Bharti

नगर निगम में 21136 पदों की सफाईकर्मी भर्ती परिणाम और नियुक्तियों लगी रोक

राजस्थान म्युनिसिपल कॉपोरेशन सफाईकर्मी भर्ती 2018 (RMCD Sweeper Recruitment 2018) के परिणाम और नियुक्तियों पर रोक लगा दी गई है। RMCD Safaikarmi Bharti 2018 में कुल 21136 पदों के लिए आवेदन आवेदन मांगे गए थे। इस भर्ती के लिए प्रदेशभर से 1.90 लाख लोगों ने आवेदन किया था, लेकिन अब इस भर्ती के परिणाम और नियुक्तियों पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है।

 


21,136 पदों पर हो रही भर्ती
प्रदेश के स्थानीय निकायों में 21,136 पदों पर हो रही सफाईकर्मियों की भर्ती के परिणाम व नियुक्तियों पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। मामले में स्वायत्त शासन विभाग के सचिव व निदेशक को नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा है। प्रदेशभर में करीब 1.90 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन कर रखे हैं। जयपुर में 4961 पदों के लिए 32050 आवेदन आए हैं। अवकाशकालीन न्यायाधीश बीएल शर्मा व डीसी सोमानी की खंडपीठ ने यह अंतरिम आदेश अखिल भारतीय वाल्मिकी समाज की याचिका पर दिया। याचिका में लौटरी के जरिये चयन पर आपत्ति जताई गई है।

 

 

बिजली कंपनियों में निकली 2433 टेक्निकल हेल्पर की भर्ती, यहां से करें आवेदन

 


इसलिए लगाई रोक
इस याचिका में कहा गया है कि सरकार ने 2012 की सफाईकर्मियों की भर्ती के पूरे पदों पर नियुक्ति नहीं दी थी और पद खाली रह गए थे। इन खाली पदों को राज्य सरकार ने 2018 की भर्ती में शामिल कर लिया है। नियमों में संशोधन कर भर्ती प्रक्रिया को लॉटरी के जरिए तय किया है, जो गलत है। लॉटरी में अनुभव व योग्यता का आंकलन नहीं हो पाता।

 


इन पांच नगर निगमों में है ज्यादा पद
इस भर्ती में सबसे ज्यादा पदों की संख्या जयपुर नगर निगम की है जहां 4961 सफाईकर्मी भर्ती किए जा रहे हैं। इसके बाद दूसरा सबसे ज्यादा पदों वाला नगर निकाय जोधपुर नगर निगम है जहां पर 2075 सफाईकर्मी, तीसरा कोटा नगर निगम है जहां 1821, चौथा उदयपुर नगर निगम है जहां 1174 और पांचवां अजमेर नगर निगम है जहां 1115 सफाईकर्मियों की भर्ती की जा रही है।

Home / Education News / Jobs / नगर निगम में 21136 पदों की सफाईकर्मी भर्ती परिणाम और नियुक्तियों लगी रोक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो