जॉब्स

MP Police कॉन्स्टेबल सहित इन परीक्षाओं की डेट जारी, इस लिंक से करें चेक

मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एगजमिनेशन बोर्ड (एमपीपीईबी) द्वारा कॉन्स्टेबल भर्ती 2020 परीक्षा की डेट शीट जारी कर दी गई है यह परीक्षा 08 जनवरी 2022 से शुरू होगी।

Oct 20, 2021 / 05:24 pm

Pratibha Tripathi

MP Police Constable Exam Date

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। एमपीपीईटी की ओर से एमपी पुलिस में 4000 कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। अब इस भर्ती परीक्षा की डेट शीट भी जारी कर दी गई है।

जारी कैलेंडर के मुताबिक मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एगजमिनेशन बोर्ड (एमपीपीईबी) द्वारा आरक्षी भर्ती 2020 परीक्षा अब 08 जनवरी 2022 से शुरू होगी। पहले यह परीक्षा अक्टूबर-नवंबर 2021 में होने वाली थी। कोरोना महामारी के चलते पुलिस भर्ती परीक्षा की एग्जाम डेट बदलने से अभ्यर्थियों की चिंता बढ़ गई है।

इसी तरह से प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 (MP TET 2020) अब 05 मार्च 2022 से शुरू होगी। एमपी टीईटी का आयोजन पहले दिसंबर -2021- जनवरी 2022 के दौरान होने को प्रस्तावित था।वार्षिक कैलेंडर अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट http://peb.mp.gov.in/ पर या नीचे दिए गए लिंक पर देख सकते हैं।

नीचे देखें प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं की संभावित तिथियां-

Home / Education News / Jobs / MP Police कॉन्स्टेबल सहित इन परीक्षाओं की डेट जारी, इस लिंक से करें चेक

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.