script100 वार्ड की आरक्षण लॉटरी आज: डेढ़ गुना बढ़ जाएंगे शहर में ‘नेताजी’ | 100 ward reservation lottery jodhpur news | Patrika News

100 वार्ड की आरक्षण लॉटरी आज: डेढ़ गुना बढ़ जाएंगे शहर में ‘नेताजी’

locationजोधपुरPublished: Sep 17, 2019 10:40:07 pm

Submitted by:

Avinash Kewaliya

– 65 वार्डों के चुनाव में 261 प्रत्याशी थे मैदान में
– 100 वार्डों के लिए 400 से ज्यादा प्रत्याशी ठोक सकते हैं ताल

100 वार्ड की आरक्षण लॉटरी आज: डेढ़ गुना बढ़ जाएंगे शहर में ‘नेताजी’

100 वार्ड की आरक्षण लॉटरी आज: डेढ़ गुना बढ़ जाएंगे शहर में ‘नेताजी’

जोधपुर. शहरी सरकार के लिए जिस लॉटरी का सभी को बेसब्री से इंतजार था उसका निर्धारण बुधवार को हो जाएगा। जिला स्तर पर वार्ड पार्षदों के लिए आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी। इसके साथ ही कई नए नेताओं का भविष्य चमकेगा तो कई वर्तमान पार्षदों के विकल्प भी सामने आ सकते हैं। खास बात यह है कि पहली बार नगर निगम में 100 वार्ड होंगे। ऐसे में औसत 400 से ज्यादा प्रत्याशियों के मैदान में उतरने की संभावना है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी अपर जिला कलक्टर (प्रथम) ने बताया कि स्वायत्त शासन विभाग जयपुर के निर्देशानुसार नगरीय निकाय चुनाव-2019 के लिए पुनर्गठित वार्डों के आरक्षण की लॉटरी कलक्ट्रेट सभागार में निकाली जाएगी। खास बात यह है कि इस बार पार्षदों के साथ महापौर चुनाव के लिए सीधे जनता मतदान करेगी। ऐसे में कई बड़े दिग्गजों की दावेदारी भी बंट सकती है। पहले महापौर पद के दावेदार भी पार्षद के लिए टिकट कतार में थे लेकिन इस बार महापौर लॉटरी की तिथि अभी तय नहीं है। यह जयपुर में होगी।
————–
लॉटरी के बाद ऐसे उभरेगी तस्वीर
– 65 वार्ड में 261 प्रत्याशी पिछली बार थे।

– 100 वार्ड में इस बार 400 से ज्यादा प्रत्याशियों के मैदान में उतरने की संभावना है।
– 80 से ज्यादा चेहरे कांग्रेस-भाजपा को नए देखने होंगे।
—————

इस प्रकार किया गया है आरक्षण

कुल वार्ड – 100

एससी महिला – 4

एससी – 9

एसटी महिला – 1

एसटी – 1

ओबीसी महिला – 7
ओबीसी – 14

सामान्य महिला – 21

सामान्य – 43

——————

क्या रही है स्थिति
– 2009 में जब 65 वार्ड हुए और पार्षद व महापौर के चुनाव के लिए अलग-अलग मतदान हुआ। 65 वार्ड के लिए 394 प्रत्याशी मैदान में थे।
– 2014 में 65 वार्ड में जनता को सिर्फ पार्षदों को ही मतदान करने का अधिकार था। इस बार 261 प्रत्याशी मैदान में थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो