10 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी के 17 दिन बाद महिला ने फंदा लगाया, नसें भी काटी

पुलिस स्टेशन कुड़ी भगतासनी

less than 1 minute read
Google source verification
lady hanged

- भाई मिलने आया और जीजा से बात करने लगा, पीछे बहन ने जान दी

जोधपुर.

कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित मकान के कमरे में गुरुवार देर शाम एक महिला ने नसें काटने के बाद फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका की 17 दिन पहले ही शादी हुई थी। आत्महत्या का कारण अभी तक पता नहीं लग पाया है।

मृतका के भाई ने बताया कि केबीएचबी निवासी रूबी उर्फ गुडिया पत्नी अंकुर तिवारी ने शाम को फंदा लगाकर आत्महत्या की है। शाम को भाई उससे मिलने गया था। बहन ने तैयार होकर आने की जानकारी दी। तब भाई प्रथम मंजिल पर जीजा से मिलने गया। कुछ ही देर में भांजी आई और रूबी के कमरे में बंद होने की जानकारी दी। परिजन नीचे आए और खिड़की से देखा तो रूबी फंदे पर लटकी नजर आई। घरवाले किसी तरह कमरे में गए और महिला को नीचे उतारकर एम्स ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के हाथ की नसें भी कटी हुईं थी।

पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया। देर रात कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस एम्स मोर्चरी पहुंची और मृतका के अन्य परिजन को सूचित किया। मृतका के भाई का कहना है कि रूबी की शादी गत 21 जनवरी को की गई थी।