scriptCARS: 3 गुना बढ़ गई कारें, इस शहर में बढ़ रहे कारों के शौकीन | 3 times the number of cars increased ih this city | Patrika News

CARS: 3 गुना बढ़ गई कारें, इस शहर में बढ़ रहे कारों के शौकीन

locationजोधपुरPublished: Jun 25, 2022 01:45:08 pm

Submitted by:

Amit Dave

बदलती जीवन शैली और आराम पसंद जिंदगी के चलते जोधपुर में लगातार कारों की खरीद बढ़ रही है।

CARS :  3 गुना बढ़ गई कारें, इस शहर में बढ़ रहे कारों के शौकीन

CARS : 3 गुना बढ़ गई कारें, इस शहर में बढ़ रहे कारों के शौकीन

जोधपुर। बदलती जीवन शैली और आराम पसंद जिंदगी के चलते जोधपुर में लगातार कारों की खरीद बढ़ रही है। आलम यह है कि पिछले 15 सालों में यहां दुपहिया वाहनों की संख्या में 2 गुना वृद्धि हुई है, वहीं कारों की संख्या में करीब 3 गुना तक बढ़ोतरी हुई है। इससे समझा जा सकता है कि शहर के लोगों का कारों की तरफ रुझान बढ़ रहा है। हालांकि कोरोना काल में लॉकडाउन के कारण व उसके बाद मंदी की वजह से कारों की बिक्री पर असर पड़ा था, लेकिन लोगों का रुझान कम नहीं हुआ।
फैमिली के साथ यात्रा का आनंद
आधुनिक जीवन शैली ने लोगों को बदल दिया है। जिसमें अब कार होना स्टेटस सिंबल माना जाता है। साथ ही, फैमिली के साथ लंबी या कम दूरी की यात्रा के लिए कार प्रमुख साधन बन गया है। लोग अपने परिवार के साथ कहीं पर आराम से यात्रा कर सकते हैं।
—-
बढ़ रहा यातायात व प्रदूषण भी

कारों में वृद्धि होने से लोगों को सुविधा तो हो गई है । यह अलग बात है कि कारों की संख्या बढ़ने से यातायात भी प्रभावित हो रहा है और सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आते हैं। इससे प्रदूषण भी ज्यादा हो रहा है। ऐसे में, पब्लिक ट्रांसपोर्ट को भी महत्व देना चाहिए, इससे प्रदूषण भी कम होगा। हालांकि कोरोना काल में लॉकडाउन के कारण व उसके बाद मंदी की वजह से कारों की बिक्री पर असर पड़ा था, लेकिन लोगों का रुझान कम नहीं हुआ।
———-
एक नजर आंकड़ों पर
वर्ष—— दुपहिया—- कारें
2007-08–28616–3377

2008-09–28848–3976
2009-10–31402–4349

2010-11–40219–6667
2011-12–51228–9327

2012-13–60171–6923
2013-14–43863–7108

2014-15–55579–7678
2015-16–56912–8210

2016-17–57797–9002
2017-18–53180–10082

2018-19–52150– 9450
2019-20–57116–8913

2020-21–32011–8701
(परिवहन विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार)

ट्रेंडिंग वीडियो