जोधपुर

मूक बधिर मासूम से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

मूक बधिर मासूम से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

जोधपुरJan 27, 2022 / 11:47 pm

Vikas Choudhary

मूक बधिर मासूम से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

मूक बधिर मासूम से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार
जोधपुर.
पुलिस ने घर में घुसकर मूक बधिर मासूम से छेड़छाड़ करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवा दिया।
पुलिस के अनुसार गत मंगलवार दोपहर मूक बधिर मासूम बालिका अपने ननिहाल में अकेली थी। वह खाना खा रही थी। तभी क्षेत्र में ही रहने वाला एक युवक वहां आया और बंद दरवाजा खोलकर मकान में घुस गया। उसे देख पीडि़ता घबरा गई। युवक ने उसका हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा। पीडि़ता ने चिल्लाने का प्रयास किया तो मुंह बंद कर दिया। मासूम के विरोध करने पर वह भाग गया। पीडि़ता ने आस-पास के लोगों को इशारों से अवगत कराया। पीडि़ता के परिजन भी वहां आए और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने छेड़छाड़ व पोक्सो की धाराओं में मामला दर्ज किया। मेडिकल भी कराया गया। साथ ही आरोपी की तलाश शुरू की। जो क्षेत्र की पहाड़ी पर बैठा मिल गया। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट में पेश करने पर न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए गए।
पीडि़ता के मूक बधिर होने से पुलिस को जांच में काफी परेशानी हुई। पीडि़ता ने इशारों में पूरे मामले की जानकारी दी। परिजन व अन्य की मदद से बयान दर्ज किए गए।
मेडिकल भी कराया गया। साथ ही आरोपी की तलाश शुरू की। जो क्षेत्र की पहाड़ी पर बैठा मिल गया। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट में पेश करने पर न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए गए।
पीडि़ता के मूक बधिर होने से पुलिस को जांच में काफी परेशानी हुई। पीडि़ता ने इशारों में पूरे मामले की जानकारी दी। परिजन व अन्य की मदद से बयान दर्ज किए गए।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.