Ajay Devgan in Rajasthan: अभिनेता अजय देवगन और अभिनेत्री वाणी कपूर अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए आज शनिवार को जोधपुर पहुंचे हैं।
जानकारी के मुताबिक, दोनों यहां फिल्म रेड 2 की शूटिंग के सिलसिले में आए हैं। इस फिल्म की शूटिंग दिल्ली, मुंबई, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में हो रही है। इस दौरान जोधपुर एयरपोर्ट पर प्रशंसकों की भीड़ एकत्रित हो गई।
फिल्म की शूटिंग जनवरी में मुंबई में शुरू हुई थी। फिल्म रेड -2 में अजय के साथ वाणी कपूर, रितेश देशमुख, साउथ स्टार रवि तेजा और रजत कपूर जैसे सितारे नजर आएंगे। पहली रेड में बतौर अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज लीड रोल में थीं। लेकिन इसमें अजय के अपोजिट वाणी कपूर होंगी।
इसके अलावा रितेश देशमुख भी फिल्म का हिस्सा होंगे। इस बार भी अजय इनकम टैक्स ऑफिसर अभय पटनायक का किरदार निभा रहे हैं। रितेश देशमुख एक बार फिर बड़े पर्दे पर विलेन के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन राजकुमार गुप्ता कर रहे हैं।