scriptजोधपुर में लॉकडाऊन के बाद पहली बार शुरू हो रही है नियमित फ्लाइट्स | After lockdown, regular flights starts from Jodhpur airport | Patrika News

जोधपुर में लॉकडाऊन के बाद पहली बार शुरू हो रही है नियमित फ्लाइट्स

locationजोधपुरPublished: Sep 01, 2020 06:22:22 pm

jodhpur airport news
जोधपुर से चैन्नई व बेंगलुरू के लिए फ्लाइट आज से – पांच महीने बाद शुरू हो रही है रुटिन फ्लाइट्स

जोधपुर में लॉकडाऊन के बाद पहली बार शुरू हो रही है नियमित फ्लाइट्स

जोधपुर में लॉकडाऊन के बाद पहली बार शुरू हो रही है नियमित फ्लाइट्स

जोधपुर. देश में कोरोना लॉकडाऊन के बाद पहली बार बुधवार से जोधपुर में नियमित फ्लाइट्स शुरू होने जा रही है। एयरलाइंस कम्पनी जोधपुर से चैन्नई और बेंगलुरू के लिए फ्लाइट शुरू करेगी। दोनों ही फ्लाइट दोपहर में संचालित होगी। दोनों के लिए एयरबस-320 विमान का उपयोग किया जाएगा, जिसमें करीब 170 यात्रीभार आ सकता है। इसके बाद आठ सितम्बर से जोधपुर-मुंबई की फ्लाइट शुरू होगी। जोधपुर-दिल्ली रुट के लिए अभी तक कोई एयरलाइंस कम्पनी आगे नहीं आई है।
मार्च में लॉकडाउन लागू होने से पहले जोधपुर में 24 फ्लाइट्स संचालित हो रही थी। देश में जून में घरेलू विमान सेवा शुरू करने की अनुमति मिलने के बावजूद किसी एयरलाइंस कम्पनी ने जोधपुर रुट लेने में रुचि नहीं दिखाई। अब इंडिगो एयरलाइंस इसी महीने एक साथ तीन शहरों के लिए विमान सेवा शुरू कर रही है। मारवाड़ से दक्षिणी भारत जाने वाले यात्रियों में इजाफा होने की वजह से एयरलाइंस ने सबसे पहले जोधपुर-चैन्नई और जोधपुर-बेंगलुरू रुट चुना है।
जोधपुर-चैन्नई फ्लाइट संख्या 6ई-6014 दोपहर 12.40 बजे जोधपुर से टेकऑफ करेगी जो अपराह्न सवा तीन बजे चैन्नई छोड़ेगी। चैन्नई जोधपुर फ्लाइट 6ई-6013 सुबह साढ़े नौ बजे चैन्नई से उड़ान भरकर दोपहर बारह बजे जोधपुर आएगी। जोधपुर-बेंगलुरू फ्लाइट 6ई-294 दोपहर 2.40 बजे संचालित होगी जो शाम 5.20 बजे बेंगलुरू पहुंचेगी। बेंगलुरू-जोधपुर फ्लाइट 6ई-293 सुबह 11.50 बजे रवाना होकर दोपहर 2.05 बजे तक जोधपुर आएगी। दोनों ही फ्लाइट सप्ताह में चार दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो