scriptAir India अब धर्म के मुताबिक परोसेगी भोजन, धार्मिक भोजन के होंगे एेसे कोड | Air India to serve food on the basis of religion | Patrika News

Air India अब धर्म के मुताबिक परोसेगी भोजन, धार्मिक भोजन के होंगे एेसे कोड

locationबालाघाटPublished: Apr 18, 2017 11:58:00 am

Submitted by:

Nidhi Mishra

एयर इंडिया ने नई पहल करते हुए अब अपने विमान में सफर करने वाले हर यात्री को उसके धर्म के अनुसार भोजन परोसने की व्यवस्था की है।

food in Air India

food in Air India

एयर इंडिया ने नई पहल करते हुए अब अपने विमान में सफर करने वाले हर यात्री को उसके धर्म के अनुसार भोजन परोसने की व्यवस्था की है। अभी तक विमानों में सिर्फ वेज, नॉनवेज या फलाहार को ही मेन्यू में शामिल किया जाता था। नई व्यवस्था के तहत एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में अब धर्म के मुताबिक भोजन परोसा जाएगा।
धर्म के आधार पर इनका नामकरण भी किया गया है। हालांकि यात्रियों को यह सुविधा भी दी गई है कि वे मन मुताबिक भोजन भी मंगा सकते हैं।

READ MORE: आपका एटीएम क्लोन हो और पता न चले तो?

धार्मिक भोजन के कोड-

असल में एयर इण्डिया ने धार्मिक भोजन के मीनू को पांच भागों में बांटा है, साथ ही उनके कोड भी दिए हैं। इसमें हिन्दू भोजन- मांसाहारी (एचएनएमएल), जैन भोजन (जेएनएमएल), मुस्लिम भोजन (एमओएमएल), एशियाई शाकाहारी भोजन (एवीएमएल) और शाकाहारी भोजन (वीजीएमएल)।
पांच तरह के धार्मिक भोजन

हिन्दू भोजन-मांसाहारी ( एचएनएमएल)- मांस (मेमना या मुर्गा), मछली, अंडे और दुग्ध उत्पाद शामिल हैं। गौमांस और शूकर का मांस या इनके उत्पाद शामिल नहीं हंै।

READ MORE:  देवस्थान में अरबों की प्रॉपर्टी पर हैं अवैध कब्जे
जैन भोजन (जेएनएमएल)- यह भोजन जैन समुदाय के सदस्यों के लिए है। इसमें सामान्य भोजन है, लेकिन इसमें पशु उत्पाद, सह-उत्पाद और आलू, गाजर, प्याज, लहसुन जैसी कंदमूल सब्जियां शामिल नहीं होंगे।

मुस्लिम भोजन (एमओएमएल) – इस श्रेणी में हलाल पद्धति के अनुसार तैयार किए गए मांसाहारी भोजन शामिल हैं। मेमना, मुर्गा, मछली, अंडे, फल और दुग्ध उत्पाद हैं। इसमें शूकर का मांस या गैर-हलाल पद्धति से भोजन तैयार नहीं होता है।
एशियाई शाकाहारी भोजन (एवीएमएल)- इसमें सब्जियां, ताजे फल व दुग्ध उत्पाद शामिल हैं। किसी भी प्रकार का मांस, मछली या अंडे शामिल नहीं होते। हल्के मसालेदार से लेकर मसालेदार तक। भारतीय उपमहाद्वीपीय स्वाद के अनुसार तैयार किया जाता है।
READ MORE: #BanChildMarriage: यूनिसेफ के आंकड़ों के हिसाब से बाल विवाह की संख्या में शीर्ष पर भारत

शाकाहारी भोजन (वीजीएमएल) – सभी प्रकार के फल और सब्जियां शामिल होती हैं। किसी प्रकार का मांस, मछली या अंडे शामिल नहीं हैं। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो