scriptअमृतं जलम् अभियान में जोधपुरवासियों ने उत्साहपूर्वक निभाई जिम्मेदारी, देखें फोटोज | Patrika News
जोधपुर

अमृतं जलम् अभियान में जोधपुरवासियों ने उत्साहपूर्वक निभाई जिम्मेदारी, देखें फोटोज

11 Photos
5 years ago
1/11

जोधपुर. राजस्थान पत्रिका के महाभियान अमृतं जलम् के तहत रविवार को मगरा पूंजला क्षेत्र में सुंदरसिंह भंडारी नगर से सटे ऐतिहासिक जलाशय ‘मामा नाडी’ परिसर में श्रमदान किया गया। फोटो : मनोज सैन

2/11

अर्से से उपेक्षा के शिकार जलाशय परिसर में सुबह 7.30 बजे से शुरू हुए इस श्रमदान अभियान में आसपास के क्षेत्रवासियों और पर्यावरण प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान किया। फोटो : मनोज सैन

3/11

दो घंटे तक श्रमदान के बाद जलाशय को स्वच्छ रखने और पर्यावरण संरक्षण की सभी ने शपथ ली। फोटो : मनोज सैन

4/11

श्रमदान का शुभारंभ सैनाचार्य अचलानंदगिरि के सान्निध्य में महापौर घनश्याम ओझा व लूणी विधायक महेन्द्र विश्नोई आदि जनप्रतिनिधियों ने किया। फोटो : मनोज सैन

5/11

जोधपुर नगर निगम, पहाडिय़ा बेरा, राईका बेरा, गोमाला बेरा क्षेत्रवासी, सृष्टि पर्यावरण संस्थान। फोटो : मनोज सैन

6/11

विश्नोई टाइगर्स वन्य एवं पर्यावरण संस्था के पदाधिकारी व कार्यकर्ता, श्री सैनिक क्षत्रिय पूंजला नाडी संरक्षण एवं पर्यावरण विकास संस्था, श्री सैनिक क्षत्रिय रामतलाई नाडी संरक्षण संस्था। फोटो : मनोज सैन

7/11

यूथ अरण्य, आध्यात्मिक क्षेत्र पर्यावरण संस्थान, मुस्कान सच्ची सेवा समिति, संत निरंकारी मंडल के सेवादार, आर्य समाज महर्षि पाणिनी नगर। फोटो : मनोज सैन

8/11

एसएलबीएस कॉलेज और दिव्यांग हॉस्टल मगरा आदि के सदस्यों ने इस अभियान में श्रमदान किया। फोटो : मनोज सैन

9/11

क्षेत्र के बालकिशन भाटी व गजेन्द्र टाक ने बताया कि मामानाडी में आसपास की पहाडिय़ों का वर्षा जल एकत्र होने से क्षेत्र के सभी कृषि बेरों और कुओं में प्रचुर पानी उपलब्ध होता था। फोटो : मनोज सैन

10/11

वर्तमान में नाडी में पानी का ठहराव बंद होने से क्षेत्र का भूमिगत जलस्तर घटने लगा है। जलाशय का पानी भी दूषित है। फोटो : मनोज सैन

11/11

कार्यक्रम के बाद नाडी में टैंकर से स्वच्छ जल की पूर्ति की गई। फोटो : मनोज सैन

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.