scriptMakar Sankranti: उत्तरायण होते ही सूरज ने थार मरुस्थल में तरेरी आंखें | As soon as it was Uttarayan, the sun stares eyes in the Thar desert | Patrika News

Makar Sankranti: उत्तरायण होते ही सूरज ने थार मरुस्थल में तरेरी आंखें

locationजोधपुरPublished: Jan 14, 2022 07:33:30 pm

– अब तापमान में लगातार होगी बढ़ोतरी, सर्दी का असर कम होगा

Makar Sankranti: उत्तरायण होते ही सूरज ने थार मरुस्थल में तरेरी आंखें

Makar Sankranti: उत्तरायण होते ही सूरज ने थार मरुस्थल में तरेरी आंखें

जोधपुर. प्रदेश में शुक्रवार को भी कड़ाके की सर्दी रही। सुबह अत्यधिक नमी और पारा कम होने से लोग ठिठुरने लगे। दिन चढऩे के साथ तीखी धूप निकली। मारवाड़ में धूप के साथ तेज हवा चलने से जरूर शरीर में सिहरन पैदा हो रही थी लेकिन तीखी धूप के चलते कई स्थानों पर तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़त दर्ज की गई। जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, फलोदी में पारा 21 डिग्री को पार कर गया। जोधपुर में नौ दिन बाद पारा इक्कीस डिग्री को पार किया। बाड़मेर में सर्वाधिक 23.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। मौसम विभाग के अनुसार अब आसमान साफ रहने से तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। सोमवार के बाद रात का पारा 12 डिग्री और जिनका 25 डिग्री के पार जाने का पूर्वानुमान है।
सूर्यनगरी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री रहा। सुबह वातावरण में आपेक्षिक आद्र्रता 93 प्रतिशत रही, जिसके चलते हवा में गलन बरकरार रही। शीघ्र ही धूप निकल आई। शहरवासियों ने गुनगुनी धूप का सेवन किया। गत दिनों की तुलना में गुरुवार को सर्दी कुछ कम महसूस हो रही थी लेकिन दोपहर 12 बजे बाद तेज हवाओं के झोंकों ने फिर से ठिठुरन बढ़ा दी। देर शाम तक तेज हवाएं बहती रही जिससे लोग धूप में भी खड़े नहीं हो सके। दोपहर में तापमान 21.4 डिग्री रहा। इससे पहले 4 जनवरी को पारा 26.8 डिग्री पर पहुंचा था। नौ दिनों तक तापमान 21 डिग्री से कम रिकॉर्ड किया गया यानी रात के साथ दिन में भी कड़ाके की सर्दी रही।
नागौर को छोडकऱ सभी जगह पारा 20 डिग्री के पार
स्थान ——न्यूनतम —–अधिकतम
बाड़मेर ——-9.3 ——-23.2
जैसलमेर ——-7.8 ——-21
जोधपुर ——- 8.1 ——-21.4
फलोदी ——-7.8 ——-22.2
नागौर ——-5.1 ——-17.8
जालौर ——-7.8 ——-23.1
सिरोही ——-4.8 ——-22.3
……………………

शहर में 9 दिन के बाद पारा 21 डिग्री के पार
दिन —–दिन का तापमान
5 जनवरी ——-18.8
6 जनवरी ——- 18.6
7 जनवरी ——-20.5
8 जनवरी ——-19.4
9 जनवरी ——-16.8
10 जनवरी ——-18.5
11 जनवरी ——-19.1
12 जनवरी ——-18.9
13 जनवरी ——-20.5
14 जनवरी ——-21.4
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो