20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिर विवादों में आसाराम का आश्रम… महिला साधकों से छेड़छाड़ का आरोप

मध्यप्रदेश की महिला ने दर्ज कराई आश्रम के मुखिया सहित चार जनों के खिलाफ एफआइआर, महिला ने जान से मारने की आशंका भी जताई

less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर. नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले में सजा भुगत रहे आसाराम का स्थानीय आश्रम एक बार फिर विवाद में है। महिला साधकों ने आश्रम में महिलाओं से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। उन्होंने शिकायत करने पर जान के खतरे की आशंका भी जताई है। पुलिस के अनुसार एमपी की एक महिला ने कोर्ट में पेश इस्तगासे के आधार पर आश्रम के मैनेजमेंट व लीगल टीम के मुखिया पंकज मीरचंदानी उर्फ अर्जुन, चेतनराम साहू, सचित भोला व जीवन के खिलाफ छेड़छाड़ की एफआइआर दर्ज कराई है। वारदात पिछले वर्ष 21 जुलाई की बताई जाती है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

गुरु पूर्णिमा के दिन की घटना

महिला का आरोप है कि गत 21 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में सत्संग कार्यक्रम में शामिल होने आसाराम के आश्रम गई थी। इस दौरान वहां छह और महिला साधक भी थीं। आश्रम में आसाराम का लाइव सत्संग आ रहा था। इस दौरान छह अन्य महिला साधकों के साथ वह आश्रम के मुखिया पंकज से मिलने आश्रम के ऊपर गई। आरोप है कि ऊपर पहुंचते ही आरोपियों ने महिलाओं को पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगे। महिला का आरोप है कि वारदात से महिला साधक काफी धबराई हुईं हैं। जान से मारने की आशंका से कोर्ट की मदद भी नहीं ले रही हैं।


पुलिस ने भी नहीं की सुनवाई

महिला साधक पुलिस स्टेशन पहुंची, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस बारे में पुलिस कमिश्नर से भी मिली और परिवाद सौंपा, लेकिन कोई मामला दर्ज नहीं किया गया। तब कोर्ट की शरण लेकर मामला दर्ज कराया।