scriptAttempt to molest and rape a woman in a factory, manager arrested | फैक्ट्री में महिला से छेड़छाड़ व बलात्कार का प्रयास, मैनेजर गिरफ्तार | Patrika News

फैक्ट्री में महिला से छेड़छाड़ व बलात्कार का प्रयास, मैनेजर गिरफ्तार

locationजोधपुरPublished: Sep 20, 2023 12:31:00 am

Submitted by:

Vikas Choudhary

- फैक्ट्री मालिक से शिकायत की तो कार्रवाई की बजाय पीडि़ता को ही नौकरी से निकाला

फैक्ट्री में महिला से छेड़छाड़ व बलात्कार का प्रयास, मैनेजर गिरफ्तार
फैक्ट्री में महिला से छेड़छाड़ व बलात्कार का प्रयास, मैनेजर गिरफ्तार
जोधपुर।
बासनी थानान्तर्गत औद्योगिक क्षेत्र में जर्दा बनाने की एक फैक्ट्री में मैनेजर ने महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ कर बलात्कार का प्रयास किया। पीडि़ता ने फैक्ट्री मालिक से शिकायत की तो मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई न कर पीडि़ता को नौकरी से निकाल दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी मैनेजर को गिरफ्तार किया।
थानाधिकारी जितेन्द्र सिंह ने बताया कि पीडि़ता की शिकायत पर मैनेजर के खिलाफ छेड़छाड़ व बलात्कार करने के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। बयान दर्ज करने के बाद पीडि़ता का मेडिकल कराया गया। आरोपों की पुष्टि होने पर कमला नेहरू नगर प्रथम विस्तार योजना में सेक्टर-सी निवासी जर्दा कम्पनी के मैनेजर बसंत (56) पुत्र राधाकिशन लोहिया को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस का कहना है कि पीडि़ता धारीवाल जर्दा फैक्ट्री में काम करती थी। कार्य के दौरान गत सात सितम्बर को फैक्ट्री में ही मैनेजर ने उसके साथ न सिर्फ छेड़छाड़ बल्कि बलात्कार का प्रयास किया था। इस संबंध में उसने फैक्ट्री के सुपरवाइजर को अवगत कराया, लेकिन उसकी बात नहीं सुनीं गई थी। वह दूसरे दिन फैक्ट्री मालिक से मिली थी। तब पीडि़ता ने पूरी बात बताई थी। मालिक ने मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। उलटा उसी पर नाराज हो गए थे और नौकरी से निकाल दिया था।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.